उत्तर प्रदेश एक प्रमुख महानगर मेरठ राजधानी दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर एक प्राचीन नगर है। जो अपने पर्यटन स्थलो और दर्शनीय स्थल के बारे में जाना जाता है। ऐसे मेरठ शहर में कोई खास पर्यटन स्थल तो है नही, पर यहां पर कई ऐतिहासिक स्थल है जिन्हे देखने का आनंद ले सकते है।
मेरठ में घूमने की जगह। Places to visit in Meerut
ओघड़नाथ शिव मंदिर
यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। जहाँ पर प्राचीन काल से भगवान शिव जी की आराधना करता रहा है। इस मन्दिर की स्थापना का कोई निश्चित समय नहीं पता है। यह औघड़नाथ शिव मन्दिर एक प्राचीन सिद्धिपीठ मन्दिर है, जो कि अन्नतकाल से भक्तों की मनोकामनायें पूर्ण करने वाले औघड़दानी शिव के स्वरूप विराजमान हैं। मेरठ के दर्शनीय स्थल में यह ओघड़नाथ शिव मंदिर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

सुरज कुंड पार्क
1714 में एक व्यापारी, लॉर जवाहर लाल ने इस सूरज कुंड का निर्माण किया था। मेरठ के दर्शनीय स्थल मे यात्रा करने के लिए सुरज कुंड पार्क एक बहुत ही अच्छा विकल्प है, और इसी पार्क के बीच में एक झील भी है। इसके साथ ही दशहरा के त्यौहार पर यहां हर साल एक मेले का भी आयोजन किया जाता है। यह जगह घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्थान है। कई प्राचीन मंदिरों से घिरा हुआ सूरज कुंड मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा गया एक प्रसिद्ध बाबा मनोहर नाथ का मन्दिर भी शामिल है।

मुस्तफा कैसल
यह एक ऐतिहासिक और दर्शनीय इमारत है। इश्क खान केे पिता नवाब मोहम्मद है और साथ ही नवाब मुस्तफा खान शेट्ता उर्दू और फारसी के महान कवि भी थे। 30 एकड़ भूमि पर खुद नवाब मुहम्मद इश्क खान ने इस प्रोजेक्ट और इमारत को तैयार किया था। यह किला ब्रिटिश बंगलों की तरह सुख सुविधाएं देता है। मुस्तफा कैसल के निर्माण में नवाब ने वास्तुकला की कई शैलियों का मिश्रण किया।

मनसा देवी मंदिर मेरठ
लोगो का मानना है की मनसा देवी की पूजा अर्चना करने से देवी अपने भक्तो की इच्छाओ को पूरा करती है। मेरठ मेडिकल कॉलेज के पास मनसा देवी का यह स्थित है। यहा भक्तो की नवरात्रो के दिनो में बहुत भीड़ होती है। यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित एक सिद्धपीठ स्थान है।

शहीद स्मारक
संगमरमर से बना शाहिद स्मारक जिसकी ऊंचाई में 30 मीटर है, जो कि मेरठ के सबसे पुराने और जाने माने स्मारकों में से एक है। जो कि मेरठ में वेस्टेंड रोड पर स्थित है।

गांधी पार्क
गांधी पार्क छावनी क्षेत्र में स्थित एक ऐसा पार्क है जो ब्रिटिशों के लिए एक समय तक पसंदीदा मनोरंजक स्थान था, जो कि मेरठ जैसे ज़्यादा आबादी वाले शहर में हरियाली से भरा एक बहुत अच्छा पार्क है। साथ ही यह पार्क और हर शाम को होने वाले संगीत फव्वारे, वनस्पति उद्यान और बच्चों के पार्क के लिए भी प्रसिद्ध है। यह पार्क मेरठ के दर्शनीय स्थलों में बहुत ही काफी प्रसिद्ध स्थान है।

सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च
सेंट जॉन द बैपटिस्ट का पैरिश चर्च जो कि भारत के उत्तरी छोर में सबसे पुराना चर्च है जो कि भारत में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में स्थित है। जिसकी स्थापना 1819 में की गई थी। यह उत्तर भारत में सबसे पुराना चर्च में शामिल हैं जिसे 1819 से 1821 तक बनाया गया था। रेव हेनरी फिशर इंग्लैंड की एक चर्च में पादरी थे और ब्रिटिश सेना चैपलैन संस्थापक थे।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ।
Yes