कसौली में घूमने की जगह। Places to visit in Kasauli

Shikha Sahu

कसौली हिमाचल प्रदेश राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो हिमालय के निचले किनारों पर स्थित खूबसूरत और शांति भरा स्थान है। कसौली ब्रिटिशों द्वारा निर्मित भव्य विक्टोरियन इमारतों के लिए जाना जाता है, जो देवदार के सुंदर जंगलों के बीच स्थित है। कसौली का आकर्षक और यहाँ का शांत वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह प्राकृतिक जगह आपके मन को शांति प्रदान करेगी साथ ही एक आदर्श वातावरण भी आपको आनंदित करेगा। हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख शहर कसौली जो कि भारत में सबसे ज्यादा घूमा जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है।

 

कसौली में घूमने की जगह। Places to visit in Kasauli


 

कसौली का इतिहास (Kasauli History)

कसौली शहर का इतिहास 17 वीं शताब्दी के समय का है, जब हरियाणा के कुछ राजपूत परिवारों ने प्रचलित राजनीतिक परिस्थितियों के चलते ‘कसूल’ से मीठे पानी के झरने के में लिए कसौली जाने का फैसला किया। लेकिन जब अंग्रेजो को कसौली शहर की सुंदरता का एहसास हुआ तो उन्होंने इस शहर के चारों ओर हिल स्टेशन बना दिया, जो कि आज भी एक बहुत ही सुंदर पर्यटक स्थलों में से एक है। कसौली आज भी अपने प्राकृतिक आकर्षणों और अपनी प्राचीन सुंदरता के लिए जाना-जाता है।

 

क्राइस्ट चर्च कसौली (Christ Church Kasauli)

क्राइस्ट चर्च का निर्माण 1853 में अंग्रेजों द्वारा दिया गया था, जो कि शहर के केंद्र में मॉल रोड पर स्थित हैं। यह चर्च कसौली में ग्लास से बनी खिड़कियों के करण यह चर्च सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटक स्थल है।

क्राइस्ट चर्च कसौली (Christ Church Kasauli)
क्राइस्ट चर्च कसौली (Christ Church Kasauli)

 

सनसेट प्वाइंट कसौली (Sunset Point Kasauli)

कसौली के एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल सनसेट प्वाइंट जो कि सबसे आकर्षित नजारों को देखने के लिए प्रसिद्ध हैं। घाटियों के दृश्यों का आनंद लेने के लिए और सूर्यास्त के समय देवदार के परिदृश्य के लिए सनसेट प्वाइंट एक बहुत ही शांत और लोकप्रिय शांत स्थान है। इसे गिल्बर्ट ट्रेल के नाम से भी जाना जाता हैं।

सनसेट प्वाइंट कसौली (Sunset Point Kasauli)
सनसेट प्वाइंट कसौली (Sunset Point Kasauli)

 

माल रोड कसौली (Mall Road Kasauli)

कसौली की एक खास जगहों में से एक माल रोड है। जो कि इस शहर का एक मुख्य शॉपिंग बाजार भी है। इस जगह पर बहुत सारे प्रसिद्ध कसौली क्लब, दुकानें और रेस्टोरेंट भी है। यहां आप आकर खरीदारी करने और खाने के लिए आ सकते है।

माल रोड कसौली (Mall Road Kasauli)
माल रोड कसौली (Mall Road Kasauli)

 

मंकी पॉइंट कसौली (Monkey Point Kasauli)

कसौली शहर का सबसे खास और सबसे ऊँचा पर्यटन स्थान है। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के आकर्षक दृश्य आपको मनमोहक प्रस्तुति दिखाते है। मंकी पॉइंट की पहाड़ी की चोटी एक पैर के आकार की है। यहां पहाड़ी के ऊपर हनुमान जी का एक मंदिर बना हुआ है जो कि हनुमान जी को समर्पित एक छोटा सा मंदिर है, इस मंदिर के आसपास आपको बहुत सारे बंदर दिखाई देंगे।

मंकी पॉइंट कसौली (Monkey Point Kasauli)
मंकी पॉइंट कसौली (Monkey Point Kasauli)

 

कृष्ण भवन मंदिर कसौली (Krishna Bhavan Mandir Kasauli)

कृष्ण भवन मंदिर को 1926 में बनाया गया था। जो एक अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण है। इस मंदिर की सबसे अद्भुत बात यह है कि यह मंदिर एक चर्च की तरह बना हुआ है। कसौली के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक इस कृष्ण भवन मंदिर में हर साल पर्यटकों की भारी संख्या दर्शन के लिए आते हैं।

कृष्ण भवन मंदिर कसौली (Krishna Bhavan Mandir Kasauli)
कृष्ण भवन मंदिर कसौली (Krishna Bhavan Mandir                                                          Kasauli)

 

श्री बाबा बालक नाथ मंदिर कसौली (Sri Baba Balak Nath Temple Kasauli)

यह मंदिर भगवान शिव के प्रबल अनुयायी बाबा बालक नाथ को समर्पित है, जो कि कसौली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। कसौली से 3 किमी की दूरी पर स्थित इस मंदिर के बारे में ऐसा बोला जाता हैं कि यहां पर निःसंतान दंपति आकर प्रार्थना करते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।

श्री बाबा बालक नाथ मंदिर कसौली (Sri Baba Balak Nath Temple Kasauli)
श्री बाबा बालक नाथ मंदिर कसौली (Sri Baba Balak                                          Nath Temple Kasauli)

 

गुरुद्वारा श्री गुरु नानकजी कसौली (Gurudwara Shri Guru Nanak Ji Kasauli)

कसौली का के महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र होने के साथ-साथ पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है गुरुद्वारा श्री गुरु नानकजी। जहां लोग भारी संख्या में दर्शन करने के लिए आते है। इस गुरुद्वारे में आवास की भी सुविधा है। इसके साथ ही यहाँ पर हर रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानकजी कसौली (Gurudwara Shri Guru Nanak Ji Kasauli)
गुरुद्वारा श्री गुरु नानकजी कसौली (Gurudwara Shri                                        Guru Nanak Ji Kasauli)

 

गोरखा किला कसौली (Gurkha Fort Kasauli)

यह किला वीरता और साहस का प्रतीक माना जाता हैं। इस किले को 1900 ईस्वी में गोरखा सेना के प्रमुख अमर सिंह थापा ने युद्ध के समय ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ने के लिए बनवाया था।

गोरखा किला कसौली (Gurkha Fort Kasauli)
गोरखा किला कसौली (Gurkha Fort Kasauli)

 

टिम्बर ट्रेल कसौली (Timber Trail Kasauli)

टिम्बर ट्रेल एक बहुत ही आकर्षक और शांत पर्यटन स्थल है। टिम्बर ट्रेल के कई शंकुधारी पेड़ और देवदार के पेड़ इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देते है। यहां आकर आपको शांति का अनुभव होगा। यह एक शांत सा हिल स्टेशन है, जो बहुत सुंदर और आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक हैं।

टिम्बर ट्रेल कसौली (Timber Trail Kasauli)
टिम्बर ट्रेल कसौली (Timber Trail Kasauli)

 

कसौली जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Kasauli)

हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली एक छोटे से शहर में लगभग साल भर पर्यटक आते हैं। यहां सर्दियां दिसंबर और जनवरी के समय में बहुत ज्यादा होती हैं। यहां एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए मानसून का मौसम एक बहुत अच्छा समय है।

 

कसौली में होटल और रिसॉर्ट्स (Hotel In Kasauli)

हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल कसौली में होटल और रिसॉर्ट्स काफी संख्या में मौजूद है। जहां पर आपको कम बजट के भी होटल और रिसॉर्ट्स मिल जाते है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से जुड़े होने के कारण कसौली एक अच्छा वीकेंड पर्यटन स्थल बन गया है।

 

कसौली में रेस्तरां और स्थानीय भोजन (Restaurants And Local Food In Kasauli)

कसौली में आपको कुछ पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चख सकते है। जहां आपको कढ़ी, सिदु और खसखस का हलवा जैसे पकवान मिल जाते है, इसके अलावा शरीर में चुस्ती और फुर्ती लाने के लिए कुछ खास पेय पदार्थ जैसे ग्रीन जिंजर टी यहां का प्रमुख पेय पदार्थ है। साथ ही आप यहां के फ़ास्ट फूड्स में छोले भटूरे, आलू टिक्की, ब्रेड पकोड़े, कचोरी और समोसे भी चख सकते हैं।

 

कैसे पहुंचे (How To Reach)

हिमाचल प्रदेश सोलन शहर में कसौली का छोटा सा शांत शहर है, इसे पर्वत प्रेमी लोगों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। आप कसौली जाने के लिए हवाई जहाज, रेल और बस की मदद ले सकते है।

हवाई मार्ग से (By Air)

कसौली से लगभग 70 किमी की दूरी पर स्थित चंडीगढ़ हवाई अड्डा है, जो कि कसौली के निकटतम हवाई अड्डे में शामिल है। इसके अलावा आप चेन्नई, अमृतसर, कोलकाता, मुंबई, श्रीनगर और दिल्ली जैसे शहरों से नियमित घरेलू उड़ान सेवा उपलब्ध है।

रोड से (By Road)

यहां की सड़क सेवा बहुत ही अच्छी और आरामदायक है। कसौली शहर प्रमुख शहरों जैसे शिमला, दिल्ली, चंडीगढ, सोलम और अंबाला जैसे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

रेल से (By Rail)

कसौली का खुद का कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। कसौली का सबसे पास का रेलवे स्टेशन जो कसौली से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित कालका रेलवे स्टेशन स्थित है। कालका रेलवे स्टेशन मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, कोलकाता जैसे शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment