जालंधर में घूमने की जगह। Places to visit in Jalandhar

Shikha Sahu

पंजाब का सबसे प्राचीनतम शहर है जालंधर। जो कि कई ऐतिहासिक स्थलों और पवित्र तीर्थस्थलों का घर है, जो अपने संस्कृति और इतिहास के बारे में बताते हैं। जालंधर पंजाब का एक खुबसूरत शहर होने के साथ साथ अपने पर्यटन स्थलों के साथ ही कई स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर देश –विदेश से आए पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जालंधर में घूमने की जगह। Places to visit in Jalandhar


 

देवी तालाब मंदिर जालंधर

यह मंदिर जालंधर के केंद्र में स्थित लगभग 200 साल पुराना एक प्राचीनतम हिंदू मंदिर है। इस मन्दिर को भारत के सबसे खास पुराने मंदिरों के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है। जो कि भारत में स्थापित 51 शक्तिपीठ मन्दिरों में से एक है। मन्दिर में एक आकर्षण मंदिर का तालाब है जिसे हिंदू भक्तों के लिए धार्मिक और पवित्र स्थान माना जाता है।

देवी तालाब मंदिर जालंधर
देवी तालाब मंदिर जालंधर

 

साइंस सिटी कपूरथला जालंधर

लगभग 72 एकड़ में फैला हुआ साइंस सिटी को पंजाब सरकार द्वारा स्थापित किया गया है। इसे पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के रूप में भी जाना जाता है। इनके साथ साथ जब भी आप साइंस सिटी कपूरथला में घूमने आए तो यहाँ पर लेजर शो, डी शो, डिजिटल तारामंडल और डिजिटल प्लेनेटेरियम शो में भी आप लोग पार्टीस्पेट कर सकते है। यह जालंधर से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित है।

साइंस सिटी कपूरथला जालंधर
साइंस सिटी कपूरथला जालंधर

 

जंग-ए-आजादी स्मारक जालंधर

जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल करतारपुर में स्थित एक स्मारक है। जो कि पंजाब के बहादुर वीर जबानो को समर्पित स्मारक है, भारत की स्वतंत्रता के लिये जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इनके अलावा यहाँ एवी हॉल है जहां पर 15 मिनट की 3 डी फिल्म दिखाई जाती है जो कि भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष पर आधारित फिल्म दिखाई जाती हैं।

जंग-ए-आजादी स्मारक जालंधर
जंग-ए-आजादी स्मारक जालंधर

 

वंडरलेंड थीम पार्क जालंधर

जालंधर की सबसे अच्छी जगहें में वंडरलेंड थीम पार्क है जो कि राइड और एंटरटेनमेंट से भरपूर एक वंडरलेंड थीम पार्क है। यह पार्क 11 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इन सब के अलावा इस पार्क में एक शोपिंग सेंटर और डाइनिंग हॉल भी है, जहां आप डाइनिंग हॉल में फैमली के साथ खाने का आनंद के सकते है।

वंडरलेंड थीम पार्क जालंधर
वंडरलेंड थीम पार्क जालंधर

 

गुरुद्वारा तल्हान साहिब जालंधर

यह गुरुद्वारा बाबा निहाल सिंह को समर्पित है। जो कि घूमने के लिए अद्वितीय और दिलचस्प स्थानों में से एक माना जाता हैं। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां पर आने वाले भक्त तल्हान साहिब को हवाई जहाज का खिलौना चढाते हैं। यह गुरुद्वारा तल्हान नामक गाँव में जालंधर के बाहरी इलाके में स्थित है।

गुरुद्वारा तल्हान साहिब जालंधर
गुरुद्वारा तल्हान साहिब जालंधर

 

शहीद-ए-आज़म म्यूजियम जालंधर

पंजाब के वीर सपूतों को इस संग्रहालय में श्रद्धांजलि के रूप में क्रांतिकारियों और शहीदों के स्मृति चिन्ह और प्रासंगिक सामग्री को भी इस म्यूजियम में संरक्षित किया गया हैं। इसके अलावा यहां भगत सिंह और उनके साथियों की उन वस्तुयों को भी देखा जा सकता हैं, जो अंग्रेजो के खिलाफ किये गये विद्रोह में उनकी वीरगति के बाद प्राप्त हुई थी।

शहीद-ए-आज़म म्यूजियम जालंधर
शहीद-ए-आज़म म्यूजियम जालंधर

स्वामीनारायण मंदिर जालंधर

यह मंदिर स्वामीनारायण को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के साथ साथ हनुमान, गुरु परम्परा, गणेश जी, राधा-कृष्ण, देव-पार्वती और सीता-राम जी की मूर्तियाँ भी स्थापित है। क्योंकि यह स्थान धार्मिक होने के साथ साथ अपनी वास्तुकला के लिए भी काफी लोकप्रिय है। यह मंदिर जालंधर की सबसे अच्छी जगहें में से एक है।

स्वामीनारायण मंदिर जालंधर
स्वामीनारायण मंदिर जालंधर
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment