होशंगाबाद जिला ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों का एक ऐसा मिश्रण है जो कि पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। होशंगाबाद नर्मदा नदी के किनारे पर स्थित है। होशंगाबाद कई आकर्षक स्थलों से भरा हुआ सतपुड़ा हिल्स में स्थित है। साथ ही था पयर्टकों के लिए आदमगढ़ हिल्स, भीमबेटका रॉक शेल्टर और पचमढ़ी हिल स्टेशन भी शामिल है।
होशंगाबाद में घूमने की जगह। Places to visit in Hoshangabad
#सेठानी घाट
होशंगाबाद शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल सेठानी घाट है। जहां लोग पूर्णिमा और अमावस्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए यहां आते हैं। यह एक प्राचीन घाट है, जिसे जानकी बाई सेठानी के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही सेठानी घाट पर बॉलीवुड की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के एक गाने गोरी तू लठ मार को भी इसी घाट पर शूट किया गया था। इस घाट में कई मंदिर स्थित है।
#सलकनपुर
होशंगाबाद के पास एक प्रमुख धार्मिक स्थल सलकनपुर है जो कि होशंगाबाद से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। ये मंदिर पहाड़ी पर काफी ऊंचाई पर है, लगभग 1000 से अधिक सीढ़ियों की यात्रा तय करने के बाद मंदिर तक पहुंचा जाता हैं। इसके अलावा भी मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग और रोपवे भी है।
#सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व
होशंगाबाद स्थित सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व कई जानवरों के लिए एक सुरक्षित घर मना जाता है। यहां पर पर्यटकों को तेंदुए, साही, जंगली सूअर, जंगली कुत्ता, पैंगोलिन, सुस्त भालू, चार सींग वाले मृग, इंडियन बाइसन, मार्श मगरमच्छ, काला हिरन और बाघ देखने को मिलते है। यह एक परफेक्ट जगह है जीवों और वनस्पतियों को एक्सप्लोर करने के लिए।
#आदमगढ़ हिल्स
यह एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है, जो कि इतिहास प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।इसके साथ ही यहां निम्न पुरापाषाण, पाषाण युग की कलाकृतियाँ और मेसोलिथिक उपकरण देखने को मिलते है। यहां पर शैल चित्रों और पूर्व-ऐतिहासिक शैल आश्रयों की खुदाई भी की गई है।
#भीमबेटका रॉक शेल्टर
यह एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है जिसे इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान मना जाता है। होशंगाबाद से लगभग एक घंटे की दूरी पर भीमबेटका रॉक शेल्टर स्थित हैं। यहां पर गुफाओं के अंदर बनी रॉक पैटिंग्स को भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही यहां मानव सभ्यता की शुरुआती जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
#हुशंग शाह किला
होशंगाबाद के सबसे ऐतिहासिक स्थानों में से एक हुशंग शाह किला है। जिसका सफेद पत्थर से निर्माण किया गया था। इस किले का निर्माण मालवा शासक होशंग शाह ने करवाया था। यह किला इस्लामी वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है।