बिहार राज्य का एक मुख्य जिला पूर्वी चंपारण है जो कि बिहार की राजधानी पटना से लगभग 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नेपाल और बिहार की सीमा के पास पूर्वी चंपारण स्थित हैं। बूढ़ी गंडक नदी पूर्वी चंपारण में बहती है।
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में घूमने की जगह |Places to visit in East Champaran
महात्मा गांधी सत्याग्रह स्मारक मोतिहारी (Mahatma Gandhi Satyagraha Memorial Motihari)
मोतिहारी का एक प्रमुख स्थल महात्मा गांधी सत्याग्रह स्मारक है, जहां एक स्मारक है जो महात्मा गांधी जी से संबंधित बहुत सारी वस्तुओं का प्रदर्शन इस स्मारक में किया गया है। इसके साथ ही आपको मार्बल और लाल पत्थर से बना हुआ एक स्मारक भी देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा यहां पर एक छोटा सा पार्क भी बना हुआ है, जहां पर बच्चों के लिए झूले भी हैं।
महात्मा गांधी सत्याग्रह स्मारक मोतिहारी (Mahatma Gandhi Satyagraha Memorial Motihari)
सीताकुंड मोतिहारी (Sitakund Motihari)
मोतिहारी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल सीताकुंड है जो एक धार्मिक स्थल है। यहां पर एक प्राचीन मंदिर है, जहां पर राम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा यहां पर शिव जी के भी दर्शन मिलते है।
सीताकुंड मोतिहारी (Sitakund Motihari)
चरखा पार्क मोतिहारी (Charkha Park Motihari)
गांधी जी की याद में बनाया हुआ एक संग्रहालय है जो कि चरखा पार्क मोतिहारी जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसके साथ ही आपको यहां चरखे का एक नमूना भी देखने को मिलता है,
चरखा पार्क मोतिहारी (Charkha Park Motihari)
बौद्ध स्तूप केसरिया मोतिहारी (Buddhist Stupa Kesaria Motihari)
मोतिहारी का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बौद्ध स्तूप केसरिया है, जो कि पूरे विश्व मे प्रसिद्ध सबसे बड़ा स्तूप है। केसरिया स्तूप के नाम से जाना जाने वाले इस स्तूप में आपको गार्डन देखने के लिए मिलता है।
बौद्ध स्तूप केसरिया मोतिहारी (Buddhist Stupa Kesaria Motihari)
अशोक स्तंभ मोतिहारी (Ashoka Pillar Motihari)
मोतिहारी का एक ऐतिहासिक स्थल अशोक स्तंभ भी है। यह काफी स्तंभ प्राचीन है। इस स्तंभ के चारों ओर पेड़ पौधे लगे हुए है।
अशोक स्तंभ मोतिहारी (Ashoka Pillar Motihari)