देवरिया में घूमने की जगह |Places to visit in Deoria

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला देवरिया है, जो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 317 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देवरिया जिला उत्तर प्रदेश में स्थित उत्तर प्रदेश और बिहार के बॉर्डर के मध्य में स्थित है। देवरिया जिले की मुख्य नदी तपती और छोटी गंडक नदी है। देवरिया जिले में पर्यटको के घूमने के लिए बहुत सारी जगह है।

देवरिया में घूमने की जगह |Places to visit in Deoria

आदिशक्ति मां देवरही मंदिर देवरिया (Adishakti Maa Deorahi Temple Deoria)

देवरिया जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर आदिशक्ति मां देवरही का मंदिर है। देवरही मंदिर के नाम पर देवरही जिले का नाम लिया गया है। पूरे देवरिया जिले में प्रसिद्ध यह मंदिर एक शक्तिपीठ है, इस मंदिर में आपको मां देवरिया के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर का गर्भ ग्रह पूरा चांदी से बना हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है। जहां आपको मां देवरिया की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

          आदिशक्ति मां देवरही मंदिर देवरिया (Adishakti Maa Deorahi Temple Deoria)

श्री सोमनाथ मंदिर देवरिया (Shri Somnath Mandir Deoria)

देवरिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर श्री सोमनाथ मंदिर जो जिले के कासिया बाईपास में स्थित है। शिव भगवान जी को समर्पित यह मंदिर काफी सुंदर है। मंदिर के गर्भ ग्रह में शिवलिंग विराजमान है। मंदिर में आपको नाग देवता जी, नंदी भगवान जी, गणेश जी के और पार्वती जी के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं।

     श्री सोमनाथ मंदिर देवरिया (Shri Somnath Mandir Deoria)

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर देवरिया (Sri Tirupati Balaji Mandir Deoria)

देवरिया जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर श्री तिरुपति बालाजी मंदिर है, मंदिर में गर्भगृह में तिरुपति बालाजी विराजमान हैं। द्रविड़ स्टाइल में बनाया गया यह मंदिर आकर्षक लगता है। यहां पर बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। आप देवरिया घूमने के लिए आते हैं, तो यहां पर भी आ सकते हैं।

        श्री तिरुपति बालाजी मंदिर देवरिया (Sri Tirupati Balaji Mandir Deoria)

श्री हनुमान जी मंदिर देवरिया (Shri Hanuman Ji Mandir Deoria)

देवरिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर श्री हनुमान जी का मंदिर है, जो कि एक सिद्ध मंदिर है। देवरिया शहर का यह मंदिर मनोकामना पूर्ति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में आपको हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है।

        श्री हनुमान जी मंदिर देवरिया (Shri Hanuman Ji Mandir Deoria)

अष्टभुजा माता मंदिर (Ashtabhuja Mata Temple Deoria)

यह मंदिर मां दुर्गा को ही समर्पित अष्टभुजा माता का मंदिर है। जो कि देवरिया जिले में अगस्तपार में स्थित हैं। इस मंदिर के पास में ही आपको यज्ञशाला भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और बहुत शांति मिलती है। नवरात्रि के समय इस मंदिर में बहुत भीड़ लगती है।

      अष्टभुजा माता मंदिर (Ashtabhuja Mata Temple Deoria)

महाराज जी की कुटी देवरिया (Maharaj ji ki Kuti Deoria)

देवरिया जिले का एक धार्मिक स्थल महाराज जी की कुटी है। जहां आपको प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है, और चारों तरफ का यहां का वातावरण बहुत सुंदर है। शिव भगवान जी को समर्पित इस मंदिर में आपको एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है।

 

Share This Article
Leave a Comment