दतिया शहर के आसपास पर्यटकों के लिए कई अचंभित कर देने वाली और पौराणिक इमारतें और मंदिर है साथ ही और अन्य जगह भी है जो देखने योग्य हैं। जैसे श्री पितांबरा पीठ, राम सागर तालाब, गुप्तेश्वर धाम और भी इसी कई पयर्टक स्थल है जिन्हे लोग दूर दूर से देखने आते है।
दतिया में घूमने की जगह। Places to visit in Maihar Datia
मां पीताम्बरा मंदिर
मां पीताम्बरा के नाम से भी दतिया को जाना जाता है। हजारों लोग मां पीताम्बरा के दर्शन करने के लिए देश व विदेश आते है। साथ ही मंदिर प्रांगण में मां पीताम्बरा देवी के अलावा मां वग्लामुखी के भी दर्शन होते है। मां पीताम्बरा देवी का एक मात्र मंदिर पूरे विश्व में दतिया में हैं। यहां पर साल भर नेताओं और फिल्मी हस्तीयों का आना जाना भी लगा रहता है। इस मंदिर पर लोग तंत्र-साधन के लिए भी आते हैं।

रतनगढ़ माता मंदिर
रतनगढ़ माता मंदिर सेंवढ़ा तहसील में स्थित ऐसा मंदिर है जो कि प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। रतनगढ़ के बीहड़ों में स्थित कुंवर बाबा और माता रतनगढ़ का मंदिर अंचल में बहुत ही प्रसिद्ध है। न केवल मध्यप्रदेश बल्कि आसपास के प्रदेशों में भी रतनगढ़ मंदिर की काफी प्रसिद्ध हैं। जिसकी वजह से यहां दीपावली पर लगने वाले वार्षिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने और विज्ञान को मात देने वाले चमत्कार को देखने के लिए आते हैं।

वीरसिंह पैलेस सतखंडा महल
17 वीं शताब्दी में सतखंडा महल का निर्माण दतिया के तत्कालीन नरेश महाराजा वीरसिंह जू देव ने किया था। दतिया वीर सिंह पैलेस सतखंडा महल के नाम से प्रसिद्ध पर्यटकों के लिए हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहा है। दतिया का ऐतिहासिक ये महल बिना किसी लकड़ी और लोहे के उपयोग के बना हुए है जो कि इतिहास के कई बदलावों की गवाही देता है। इस किले के बारे में ऐसा कहा जाता है कि महल में सातखंड (मंजिल) हैं, जिसके दो-दो खंड जमीन के अंदर हैं।

गुप्तेश्वर धाम दतिया
यह दतिया शहर में स्थित एक धार्मिक स्थल है जो कि दतिया शहर के बडोनी में स्थित है। यहां पर शंकर जी का एक शिवलिंग विराजमान है, जिसके बारे में कहा जाता है, कि शिवलिंग की ऊंचाई बढ़ती जा रही है। यह जगह पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण से भरी हुई है। साथ ही यहां पर एक तालाब भी है जहा पर स्नान भी कर सकते हैं।

बडोनी का किला
दतिया शहर में बडोनी का किला दतिया शहर का एक प्राचीन स्थल है। ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ यह किला जिसका बहुत सारा भाग अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। साथ ही इस किले से चारों तरफ का बहुत ही सुन्दर नज़ारा देखने को मिलता है।

जैन मंदिर सोनागिर
दतिया जिले में स्थित जैन धर्म का यह मंदिर एक बहुत ही प्रमुख तीर्थस्थल है। सोनागिरी में सौ से ज्यादा जैन मंदिर हैं। उन सभी में सबसे प्रसिद्ध मंदिर 57 है, जहां आप चंद्रप्रभु की 11 फीट ऊंची मूर्ति देख सकते हैं। सोनागिरी शहर का नाम गोल्डन हिल है। भगवान चंद्रप्रभु, जो आठवें तीर्थंकर थे, ने इस पवित्र भूमि पर निर्वाण प्राप्त किया था।

बालाजी सूर्य मंदिर
यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर इतिहास के अनुसार प्रागैतिहासिक काल का है। मंदिर के पास पवित्र जल सरोवर है। यहांएक मशहूर तीर्थस्थल होने के कारण लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने आते हैं। बालाजी धाम के नाम से भी बालाजी सूर्य मंदिर को जाना जाता है।

प्राचीन पद्मावती मंदिर
देवास जिले के पास में पवाया गांव के पास में स्थित प्राचीन पद्मावती मंदिर है, यह मंदिर खंडहर अवस्था है। यह मंदिर ईंटों से बना हुए है। यह मंदिर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। इसलिए ज्यादा यहां पर भीड़भाड़ नहीं रहती। लेकिन आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा। यह मंदिर चौथी शताब्दी में खुदाई से मिला है।

राजगढ़ पैलेस
इतिहास के अनुसार राजगढ़ महल का निर्माण नरेश शुभकरण, इंद्रजीत व शत्रुजीत सिंह के शासनकाल में हुआ था। दतिया में राजगढ़ पैलेस भी प्रमुख पर्यटन स्थल है। ये महल 350 साल पुराना है जो अपनी भव्यता और सुंदरता के कारण पूरे भारत में पर्यटकों को काफी लुभाता है।

दतिया के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी आपको ऊपर बताई गयी है , यदि जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।