छतरपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Chhatarpur

Shikha Sahu

मध्य प्रदेश में स्थित 51 जिलों में से एक है छतरपुर। इस जिले का सबसे विश्व प्रसिद्ध और मुख्य और पर्यटन स्थल खजुराहो है जो की छतरपुर से लगभग 43 किमी की दूर स्थित है। छतरपुर चारो तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। और इसकी मुख्य नदी केन है।

छतरपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Chhatarpur


महाराजा छत्रसाल संग्राहलय

यह संग्राहलय छतरपुर जिले में छतरपुर अपगाँव राजमार्ग पर दुबला के एक पुराने महल में स्थित है। यह बुंदेला राजाओ के वस्त्र हतियार और चित्र को प्रदर्शित करता है और यहाँ जैन चित्रों का भी महत्वपूर्ण संग्रह है। वर्त्तमान में इस छत्रसाल संग्राहलय में कुल 8 गैलरी है।

महाराजा छत्रसाल संग्राहलय - छतरपुर
महाराजा छत्रसाल संग्राहलय – छतरपुर

 

भीमकुण्ड

छतरपुर जिले के बाजना गाँव के पास स्थित है भीमकुंड। छतरपुर जिले से लगभग 77 किमी दूर यह
एक पवित्र स्थान और एक प्रकृतिक जलकुंड है। मन जाता है की कुंड की गहराई आज तक मापी नहीं जा सकी है यहाँ अच्छे अच्छे वैज्ञानिक आकर इस कुंड की गहराई मापने की कोशिश कर चुके है जिसमे वो असफल रहे। इस कुंड के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आती है या कुछ होता है तो इसका जलस्तर स्वयं बढ़ने लगता है। भीमकुण्ड यह एक रहस्यमयी जगह है।

भीमकुण्ड - छतरपुर
भीमकुण्ड – छतरपुर

 

केन घड़ियाल अभ्यारण

रीवा और छतरपुर जिले में स्थित इस अभ्यारण पर घड़ियाल को संरक्षित किया गया है। आप यहाँ पर घड़ियाल के साथ साथ अन्य जलीय जंतु भी देख सकते है।

केन घड़ियाल अभ्यारण - छतरपुर
केन घड़ियाल अभ्यारण – छतरपुर

स्नेह जलप्रपात

जलप्रपात खजुराहो से 12 किमी की दुरी पर स्थित है। यह जलप्रपात खोडार नदी और केन नदी के संगम पर बना हुआ है। यह छोटे बड़े जलप्रपातों की अद्भुत श्रृंखला शामिल है इनमे प्रमुख जलप्रपात 98 फीट गहरा है इस जलप्रपात में पानी रंगीन ग्रेनाइट की चट्टानों से होकर बहता है जो की बहुत ही आकर्षक लगता है।

स्नेह जलप्रपात - छतरपुर
स्नेह जलप्रपात – छतरपुर

 

हनुमान टौरिया

छतरपुर जिले में स्थित यह मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मन्दिर एक लम्बी पहाड़ी पर स्थित शहर के मध्य में है। इसके साथ ही यहां पर मंगलवार तथा शनिवार को मंदिर में भक्तो एक भरी भीड़ होती हैं। यह छतरपुर बस स्टैंड से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है।

 

हनुमान टौरिया - छतरपुर
हनुमान टौरिया – छतरपुर

गंगऊ बांध

छतरपुर से लगभग 18 किमी की दूरी पर यह बांध स्थित है। यह केन और सिमरी नदी के संगम पर स्थित है। यह एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। इसके साथ ही यहां पर आप नौका विहार का भी आनंद ले सकते है।

गंगऊ बांध - छतरपुर
गंगऊ बांध – छतरपुर

 

पन्ना नेशनल पार्क

पन्ना नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह 542.67 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे 1994 में भारत के टाइगर रिज़र्व के रूप में घोषित किया गया था यहाँ पाए जाने वाले जानवरो में सांबर, चीतल, बाघ, भालू, नीलगाय और तेंदुआ इत्यादि जानवर शामिल है।

पन्ना नेशनल पार्क - छतरपुर
पन्ना नेशनल पार्क – छतरपुर

 

खजुराहो

खजुराहो स्मारक समूह एक जैन धर्म और हिन्दू धर्म के स्मारकों का समूह है जिसके स्मारक आपको छतरपुर क्षेत्र में देखने को मिलते है। यह स्मारक समूह यूनेस्को विश्व धरोहर में भारत का एक धरोहर क्षेत्र गिना जाता है। यहाँ के मन्दिर जो कि नगारा वास्तुकला से स्थापित किये गए जिसमें ज्यादातर मूर्तियाँ कामुक कला की है अर्थात् अधिकतर मूर्तियाँ नग्न अवस्था में स्थापित की गयी है । यह जगह घुमने के बहुत अच्छी है ।

खजुराहो मंदिर - छतरपुर
खजुराहो मंदिर – छतरपुर

छतरपुर  जिले की यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।

Share This Article
Leave a Comment