उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला बांदा जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बांदा में प्रसिद्ध चित्रकूट भी स्थित हैं। इसी चित्रकूट में श्री राम भगवान अपने वनवास काल के समय रुके हुए थे। बांदा में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगह है, इसके अलावा यहां केन नदी भी बहती है।
बांदा में घूमने की जगह | Places to visit in Banda
बाम्बेश्वर मंदिर बांदा (Bambeshwar Temple Banda)
बांदा शहर का बाम्बेश्वर मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। जो भगवान शिव को समर्पित है। जहां पर आपको एक प्राचीन गुफा देखने को मिलती हैं। इसके अलावा आपको यहां पर बांदा व्यूप्वाइंट और सूर्य दर्शन पॉइंट भी देखने के लिए मिलता है। यह एक बहुत ही सुन्दर जगह है।

भूरागढ़ का किला बांदा (Bhuragarh Fort Banda)
बांदा जिले का एक प्राचीन स्थल भूरागढ़ का किला है, जो कि अब खंडहर अवस्था में देखने के लिए मिलता है। केन नदी के किनारे बना हुआ इस किले से नदी का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस किले में एक बावली भी है जो देखने में काफी सुंदर लगती है। इस बावली के चारों तरफ से ऊंची ऊंची दीवारें घिरी हुई है।

केन नदी का सुंदर दृश्य (beautiful view of ken river)
बांदा जिले से बहती हुई केन नदी के सुंदर दृश्य आप यहां आ कर देख सकते हैं। यहां पर आप नाव की सवारी का मजा ले सकते हैं। चारों तरफ चट्टानो से घिरे हुए इस नदी में आप तैराकी का मजा ले सकते है और नाव की सवारी भी कर सकते हैं। यहां आ कर आप अपना अच्छा समय बिता सकते है।
कालिंजर का किला बांदा (Kalinjar Fort Banda)
बांदा जिले का एक ऐतिहासिक स्थल कालिंजर का किला है, जो कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की बॉर्डर पर बांदा जिले में स्थित है। ऊंची पहाड़ी पर बना इस किले तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क बनी हुई हैं। इसके साथ ही आपको यहां बहुत सारे प्राचीन महल देखने को मिल जाते हैं। एक बहुत बड़े एरिया में फैले हुए इस किले में आपको म्यूजियम देखने को मिल जाता है।

सीताराम स्वामी मंदिर बांदा (Sitaram Swami Temple Banda)
बांदा जिले में स्थित सीताराम स्वामी मंदिर एक ऐतिहासिक स्थल है। जहां पर आपको प्राचीन स्मारक देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर एक सुंदर तालाब भी है। इसके अलावा आपको यहां पर मंदिर भी मिलता है जहां सीता जी, राम जी और लक्ष्मण जी के दर्शन करने मिलते हैं।

शिव मंदिर किला बांदा (Shiv Mandir Fort Banda)
बांदा जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल शिव मंदिर किला है, जो बांदा जिले के नारैनी तहसील में स्थित है। जो कि केन नदी के बीच स्थित एक प्राचीन किला है। इस किले में आपको भगवान शिव की बहुत बड़ी प्रतिमा के दर्शन मिलते हैं। इसके साथ ही यहां केन नदी का दृश्य भी बहुत ही आकर्षक लगता हैं।

श्री सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर बांदा (Shri Siddhidatri Vindhyavasini Devi Temple Banda)
बांदा जिले का प्रसिद्ध मंदिर श्री विंध्यवासिनी देवी जी का मंदिर है। यह प्राचीन मंदिर यह मंदिर बांदा जिले में शेरपुर में स्थित है। ऊंची पहाड़ी पर बने इस मंदिर तक जाने के लिए 500 से भी ज्यादा सीढ़ियों को पार करना होता है। मंदिर के गर्भग्रह में माता विंध्यवासिनी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने को मिलती है। यह बहुत ही सुन्दर मंदिर है।