बदायूं में घूमने की जगह |Places to visit in Badaun

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का जिला बदायूं जो लखनऊ से करीब 311 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। बदायूं शहर के कछला में गंगा नदी बहती हैं। बदायूं शहर बहुत प्राचीन शहर है। बदायूं जिला में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। इसके अलावा बदायू में बहुत सारी मजार और दरगाह देखने के लिए मिलती है।

बदायूं में घूमने की जगह |Places to visit in Badaun

इखलास खान का मकबरा बदायूं (Ikhlas Khan’s Tomb Badaun)

बदायूं शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल इखलास खान का मकबरा है। बदायूं के ताजमहल के नाम से भी इसे जाना जाता हैं। इस मकबरे के अंदर आपको 5 कब्र देखने के लिए मिलती है, जो इख्लास खान, उनकी पत्नी, और उनके बेटे की है। इसके अलावा और दो अन्य किसी व्यक्ति की हैं। यहां सली कब्र मकबरे के नीचे है। ऊपरी हिस्से में कब्र का बस प्रतिरूप बनाया गया है। यह मकबरा देखने में बहुत सुंदर है।

   इखलास खान का मकबरा बदायूं (Ikhlas Khan’s Tomb Badaun)

श्री सहस्त्रधाम गौरीशंकर देवालय बदायूं (Shree Sahastradham Gaurishankar Devalaya Badaun)

बदायूं शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर श्री सहस्त्रधाम गौरी शंकर देवालय है। भगवान शिव जी को समर्पित यह बहुत ही सुंदर मंदिर है। बदायूं शहर में उसावा रोड में स्थित यह मंदिर भारत का एकमात्र रसलिंग है। रेसलिंग का अर्थ होता है स्वर्ण और पारे से बना हुआ शिवलिंग।

बिरुआवाड़ी मंदिर बदायूं (Biruawadi Temple Badaun)

शहर का प्रसिद्ध बिरुआवाड़ी मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित मंदिर है। बदायूं शहर के बीचोंबीच स्थित मंदिर में आकर बहुत अच्छा लगता है। बदायूं शहर का बहुत बड़ा मंदिर है। साथ ही यहां पर गार्डन भी बना हुआ है।

      बिरुआवाड़ी मंदिर बदायूं (Biruawadi Temple Badaun)

नागला मंदिर बदायूं (Nagla Mandir Badaun)

बदायूं शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर नागला मंदिर है। जो बदायूं शहर के नागला में स्थित है। काली माता को समर्पित इस मंदिर में काली माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा विराजमान है। बहुत ही अच्छी तरह बने हुए इस मंदिर में आकर शांति मिलती है।

          नागला मंदिर बदायूं (Nagla Mandir Badaun)

श्री संकट मोचन बालाजी दरबार बदायूं – Shree Sankat Mochan Balaji Darbar Badaun

बदायूं शहर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री संकट मोचन बालाजी दरबार जिसे हनुमानगढ़ी मंदिर भी कहा जाता है। हनुमान जी की बहुत विशाल प्रतिमा यहां विराजमान हैं। यह एक बहुत सुंदर मंदिर है। यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा बहुत विशाल और अद्भुत लगती है। मंदिर में और बहुत सारे देवी देवता भी विराजमान है।

Share This Article
Leave a Comment