आजमगढ़ में घूमने की जगह |Places to visit in Azamgarh

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला आजमगढ़ जो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आजमगढ़ की मुख्य नदी तमसा नदी है। जो कि शहर के बीचो-बीच से होती हुई गुजरती हैं। इसके अलावा आजमगढ़ के दक्षिण में घाघरा नदी स्थित है। आजमगढ़ में और भी बहुत सारी ऐतिहासिक जगह मौजूद है।

आजमगढ़ में घूमने की जगह |Places to visit in Azamgarh

भवरनाथ मंदिर आजमगढ़ (Bhawarnath Temple Azamgarh)

आजमगढ़ शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर भवरनाथ मंदिर है, जो एक धार्मिक स्थल है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में शिवलिंग विराजमान है और इस शिवलिंग की की खास बात यह है कि शिवलिंग की जलहरी चांदी से बनी हुई है। आजमगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर मुख्य हाईवे सड़क पर ही है।

  भवरनाथ मंदिर आजमगढ़ (Bhawarnath Temple Azamgarh)

चंद्रमा ऋषि आश्रम आजमगढ़ (chandrama rishi ashram azamgarh)

आजमगढ़ का एक धार्मिक स्थल चंद्रमा ऋषि आश्रम है,यह काफी प्राचीन है। यह मंदिर सिलनी और तमसा नदी के संगम पर स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस जगह पर शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

    चंद्रमा ऋषि आश्रम आजमगढ़ (chandrama rishi ashram azamgarh)

गौरी शंकर महादेव मंदिर और घाट (Gauri Shankar Mahadev Temple and Ghat Azamgarh)

आजमगढ़ जिले के मुख्य स्थलों में से एक गौरीशंकर महादेव मंदिर और घाट है। यहां पर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। यहां पर आकर आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां बना हुआ घाट पक्का है, जहां पर आप घूम भी सकते है।

     गौरी शंकर महादेव मंदिर और घाट (Gauri Shankar Mahadev Temple and Ghat Azamgarh)

मंडलेश्वर विश्वनाथ मंदिर आजमगढ़ (Mandleshwar Vishwanath Temple Azamgarh)

यह मंदिर शिव को समर्पित यह मंदिर मंडलेश्वर विश्वनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। जहां पर तालाब है और पीछे मंदिर बना हुआ है। एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ इस तलाब में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां का प्राकृतिक माहौल बहुत अच्छा है।

        मंडलेश्वर विश्वनाथ मंदिर आजमगढ़ (Mandleshwar Vishwanath Temple Azamgarh)

मां पाल्हमेश्वरी मंदिर आजमगढ़ (Maa Palhmeshwari Temple Azamgarh)

आजमगढ़ का एक प्रसिद्ध मंदिर मां पाल्हमेश्वरी मंदिर है जो कि आजमगढ़ में मेहनगर तहसील के पल्हना गांव में बना हुआ है। मां दुर्गा को समर्पित यह मंदिर पाल्हमेश्वरी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां लोग काफी दूर दूर से आते हैं।

Share This Article
Leave a Comment