अगर आप भारत के बाहर विदेशी जगह में हनीमून मनाना चाहते हैं तो ये 5 परफेक्ट कम बजट वाली विदेशी जगह

Shikha Sahu

अगर आप विदेश में हनीमून मनाने के लिए सोच रहे हैं तो आज आपको कुछ चुनिंदा डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बहुत ही कम बजट में अपना ट्रिप शानदार बना सकते है। जो कि कपल्स के लिए बहुत ही बेहतरीन जगहों में से है।

ऐसे तो भारत में कई सारी जगह हैं जो हनीमून के लिए बेस्ट है, लेकिन फिर भी लोग अपने पार्टनर के साथ कई बार साथ घूमने के लिए विदेशी जगहों पर जाना अपनी पहली पसंद रखते हैं। इस में हम आपको बहुत ही कम बजट में विदेशों में हनीमून मनाने की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना देती हैं।

5 विदेशी जगह जो हनीमून के लिए कम बजट में है बेस्ट

श्रीलंका (Sri Lanka)

एशिया की सबसे बेहतरीन जगह में शामिल श्रीलंका हनीमून के लिए एक बेस्ट जगह है,जहां जा कर आप बौद्ध मंदिर घूम सकते है और इसी के साथ यहां के टेस्टी खाने का भी मज़ा ले सकते। इसके साथ ही आपको श्रीलंका जाने के लिए 30 दिन का वीजा ऑनलाइन भी मिल जाता हैं। श्रीलंका कम बजट का एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है, जहां आकर आप अपच समय बिता सकते है।

नेपाल (Nepal)

नेपाल घूमने के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यहां जाने के लिए आपको आसानी से फ्लाइट और ट्रेन दोनों साधन मिल जाते हैं। लेकिन आपको ट्रेन से उतरने के बाद नेपाल बॉर्डर तक जाना पड़ता है और फिर वहां से बस या फिर कैब आपको आसानी से मिल जाती है। नेपाल जाने के लिए भारतीय लोगों को वीजा लेने की कोई आवश्यकता नहीं होती हैं। नेपाल छुट्टियां मनाने से लेकर हनीमून तक का एक बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है।

सेशेल्स (Seychelles)

वैसे तो इस जगह के बारे में काफी कम लोग जानते है लेकीन यह एक बजट फ्रेंडली होने के कारण इस लिस्ट का हिस्सा बनी हुई है। समुद्र किनारे बसा हुआ यह एक बहुत खूबसूरत और रोमांटिक जगह है जहां के नजरों के मजा ले सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको किसी वीजा की जरूरत नही है लेकिन आपको यहां अपना ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स और भारतीय आईडी कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती हैं।

भूटान (Bhutan)

बजट फ्रेंडली हनीमून के लिए भूटान का माहौल आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता हैं। यहां आकर आप अपना हनीमून डेस्टिनेशन कम बजट में पूरा कर सकते है। भूटान आकर आप अपने पार्टनर के साथ यहां की प्रकृति की सुंदरता का आनंद भी ले सकते है। यहां आपको किसी वीजा की जरूरत नहीं होती हैं लेकिन आपको भारतीय पासपोर्ट और एक पहचान पत्र अपने साथ जरूर रखें।

इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया में हनीमून के लिए बजट फ्रेंडली इस काफी हनीमून डेस्टिनेशन है। साथ ही आपको यह के द्वीपों पर काफी सारे बजट फ्रेंडली होटल भी आसानी से मिल जाते हैं। इंडोनेशिया जाकर आप अपने पार्टनर के साथ थाई मसाज, रोमांटिक ड्राइव और बीच एक्टिविटी का आनंद ज़रूर लें।

Share This Article
Leave a Comment