उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला अमरोहा है, जो कि दिल्ली से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अमरोहा में कृष्णा और गंगा नदी बहती है। पहले मुरादाबाद अमरोहा जिले का हिस्सा हुआ करता था,बाद में अमरोहा को मुरादाबाद जिले से अलग कर 1997 में नए जिले के रूप में स्थापित किया गया था।
अमरोहा में घूमने की जगह |Places to visit in Amroha
श्री वासुदेव तीर्थ अमरोहा (Sri Vasudev Teerth Amroha)
अमरोहा शहर का एक प्रसिद्ध स्थल श्री वासुदेव तीर्थ स्थल है जो एक मंदिर है। यहां पर आपको हनुमान जी और भगवान शिव के मंदिर मिलते हैं। साथ ही यहां आपको पंचमुखी हनुमान जी की एक बहुत विशाल प्रतिमा भी देखने को मिलती है। इसके अलावा यहां के शिव मंदिर का आकार शिव लिंग के आकार जैसा बना हुआ है।

चामुंडा माता मंदिर अमरोहा (Chamunda Mata Temple Amroha)
अमरोहा में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर चामुंडा माता का मंदिर है जो कि अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील में स्थित है। जो एक मंदिर प्राचीन है। यह एक बहुत सुंदर मंदिर है यहां मंदिर के गर्भ गृह में चामुंडा माता की बहुत सुंदर प्रतिमा के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

टिगरी गंगा घाट अमरोहा (Tigri Ganga Ghat Amroha)
अमरोहा जिले में गजरौला के टिगरी गांव में स्थित गंगा घाट का दृश्य बहुत ही सुंदर होता है। यहां पर लोग गंगा नदी में स्नान भी करते हैं। गंगा नदी के तट पर मेले का भी आयोजन किया जाता है, इसी के साथ ही यहां बड़े झूले भी लगते हैं। खाना पीना और भंडारा भी किया जाता हैं।

बड़ा हनुमान मंदिर बृजघाट (Bada Hanuman Temple Brijghat)
हनुमान जी को समर्पित यह मंदिर बृजघाट का एक सुंदर मंदिर है, जो कि अमरोहा के पास में स्थित है। जहां आपको हनुमान जी की एक बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा यहां आपको और भी देवी देवताओं के दर्शन करने मिल जाते हैं।

बिच्छू वाली दरगाह अमरोहा (Bichhu Wali Dargah Amroha)
अमरोहा के एक प्रसिद्ध दरगाह है जिसे बिच्छू वाली दरगाह के नाम से जाना जाता हैं। यह दरगाह हजरत सरफुद्दीन शाह विलायत की दरगाह है। ऐसा कहा जाता है कि बिच्छू एवं सांप आपको काटता नहीं है। और न ही किसी को नुकसान पहुंचाते हैं।

बृजघाट अमरोहा (Brijghat Amroha)
अमरोहा के पास घूमने के लिए बृजघाट एक सुंदर जगह है। इस सुंदर घाट में काफी लोग घूमने के लिए आते हैं और गंगा नदी में स्नान भी करते हैं। इस घाट में आपको क्लॉक टावर भी देखने को मिलता है। साथ ही आप यहां नौका विहार का भी मजा ले सकते हैं। यह घाट गढ़मुक्तेश्वर में स्थित गंगा नदी के किनारे है।