नवादा घूमने की जगह | Places to visit in Nawada

Shikha Sahu

बिहार राज्य के मुख्य जिले में से एक नवादा शहर है, जो बिहार की राजधानी पटना लगभग से 106 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जिले की मुख्य नदी पंचाने हैं, जो नवादा शहर के बीचो-बीच गुजरती हुई बहती है। इसके अलावा इस शहर में धनार्जय नदी और सकरी नदी भी बहती हैं।

नवादा घूमने की जगह (Places to visit in Nawada)

श्री जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ नवादा (Shri Jain Shwetambar Bhandar Teerth Nawada)

नवादा के मुख्य धार्मिक तीर्थ स्थलों में शामिल श्री जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ शामिल हैं। गुनाया जी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर को पावापुरी तीर्थ के द्वारा संचालित किया जाता हैं। इसके अलावा आप यहां गौतम स्वामी जी की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन भी कर सकते हैं। यह मंदिर श्री गौतम स्वामी जी को समर्पित मंदिर है।

         श्री जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ नवादा (Shri Jain                 Shwetambar Bhandar Teerth Nawada)

 

शोभानाथ महादेव मंदिर नवादा (Shobhanath Mahadev Temple Nawada)

नवादा का एक प्रसिद्ध मंदिर शोभानाथ महादेव का मंदिर है, जो की यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित मंदिर है। इसके अलावा यहां मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग के दर्शन करने के साथ ही एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है। साथ ही यहां मंदिर में और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर शोभिया मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है।

 

सूर्य मंदिर नवादा (Sun Temple Nawada)

नवादा का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर एक प्राचीन मंदिर है, जो कि नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में हंडिया गांव में स्थित है। यहां आपको भगवान सूर्य के दर्शन करने मिलते है, यह मंदिर सूर्य देवता को समर्पित मंदिर है। इसके सामने ही एक तालाब भी देखने को मिलता है जिसके लिए कहा जाता हैं कि चर्म रोग से ग्रसित व्यक्ति इस तलाब में स्नान करता है तो उसे इस रोग से मुक्ति मिल जाती हैं।

        सूर्य मंदिर नवादा (Sun Temple Nawada)

 

ककोलत जलप्रपात नवादा (Kakolat Falls Nawada)

नवादा शहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात है जो चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ है। यहां एक खूबसूरत घाटी भी देखने को मिलती है जिसके चारों ओर पेड़ पौधे लगे हुए हैं। इस जलप्रपात तक पहुंचने के लिए आपको कई सीढ़ियों से होकर जाना पड़ता है। यहां आपको चट्टानों से गिरता हुआ एक बहुत ही सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है।

     ककोलत जलप्रपात नवादा (Kakolat Falls                                                 Nawada)

 

कौल महादेव मंदिर नवादा (Kaul Mahadev Temple Nawada)

नवादा की एक प्रसिद्ध जगह कौल महादेव मंदिर है, यहां पर जलाशय और एक सुंदर मंदिर देखने को मिलता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मंदिर के पास ही जलाशय बना हुआ है।

हल्दिया बांध नवादा (Haldia Dam Nawada)

नवादा जिले का एक सुंदर बांध हल्दिया बांध है,जो कि चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। फुलवरिया बांध के नाम से प्रसिद्ध इस बांध के चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां आप पिकनिक के लिए भी आ सकते है।

      हल्दिया बांध नवादा (Haldia Dam Nawada)

 

52 कोठी 52 द्वार नवादा (52 Kothi 52 Door Nawada)

नवादा जिले का एक ऐतिहासिक स्थल 52 कोठी 52 द्वार है, जो कि एक राजमहल है। नवादा जिले के बुधौली गांव में स्थित यह राजमहल काफी प्राचीन स्थान है। यहां आ कर आप इस राजमहल में घूम सकते है।

52 कोठी 52 द्वार नवादा (52 Kothi 52 Door Nawada)

शिव मंदिर नवादा (Shiv Mandir Nawada)

नवादा में स्थित एक प्रसिद्ध भवन शिव जी का मंदिर है, जो कि नवादा के बुधौली गांव में स्थित है। यहां एक बड़ा सा तालाब भी है, जो कि काफी सुंदर है, इसके साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

         शिव मंदिर नवादा (Shiv Mandir Nawada)

सर्वोदय आश्रम नवादा (Sarvodaya Ashram Nawada)

नवादा जिले में स्थित एक प्रमुख घूमने वाली जगह सर्वोदय आश्रम है। आप यहां प्राचीन आश्रम भी देख सकते है। यह आश्रम चारों तरफ से प्राकृतिक वातावरण से घिरी हुई है। 1952 में इस आश्रम की स्थापना जयप्रकाश नारायण जी ने की थी।

 

बुधौली मठ नवादा (Budhauli Math Nawada)

नवादा जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल बुधौली मठ है, जो कि एक प्राचीन और धार्मिक स्थल भी है। यह मठ नवादा जिले के बुधौली गांव में स्थित है। साथ ही यह एक तालाब है जहां पवित्र नदियों का पानी डाला गया है। इसके अलावा इस मठ में आपको मां दुर्गा के मंदिर के दर्शन भी प्राप्त होते है।

 

         बुधौली मठ नवादा (Budhauli Math Nawada)

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment