गांधीनगर में घूमने की जगह। Places to visit in Gandhinagar

Shikha Sahu

गुजरात राज्य का एक शानदार पर्यटन स्थल और राज्य की राजधानी गांधीनगर है। साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित और अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए भी गांधीनगर को जाना जाता हैं। साथ ही गांधीनगर अपने धार्मिक स्थलों, हरे-भरे वातावरण और खूबसूरत किलों के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सुंदर मंदिर भी देखने को मिलता है।

 

गांधीनगर में घूमने की जगह। Places to visit in Gandhinagar


 

अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple Gandhinagar)

भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक अक्षरधाम मंदिर है जो कि गाँधी नगर में घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान है। भगवान स्वामीनारायण को समर्पित यह मंदिर प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। 13 साल में इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। 23 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह मंदिर बहुत विशाल है। इस मंदिर में आप हिंदू देवी-देवताओं की 200 मूर्तियों के भी दर्शन कर सकते हैं। मंदिर की दीवारों से लेकर नक्काशीदार स्तंभों पर वेदों के सुंदरता, अपनी आभा और महत्व उत्पन्न करने के लिए भी अक्षरधाम मंदिर जाना जाता है।

खुलने का समय

मंदिर सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहता है लेकिन प्रत्येक सोमबार बंद रहता है।

प्रवेश शुल्क

यहां नि : शुल्क है।

अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple Gandhinagar)
        अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple Gandhinagar)

 

अडालज स्टेपवेल / अडालज बाव गांधीनगर (Adalaj Stepwell, Gandhinagar)

गांधीनगर के 3 से 4 किलोमीटर दूर “अडालज स्टेपवेल” एक सीढ़ीदार कुँआ है। इसका निर्माण 1498 में हुआ। अडालज स्टेपवेल एक भवन के रूप में बनाया गया है जो कि पांच मंजिला इमारत बनी हुई है, जहाँ पर पर्यटक़ सीढियों से नीचे आ जा सकते है। वास्तव में यह एक अष्टकोणीय संरचना का बना हुआ मंदिर है जो कि जटिल रूप से अंकित 16 स्तंभों पर यह खड़ा हुआ है।

अडालज स्टेपवेल की टाइमिंग

यह सुबह 9.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहता है।

एंट्री फीस

यहां आने की कोई फीस नहीं लगती हैं।

अडालज स्टेपवेल / अडालज बाव गांधीनगर (Adalaj Stepwell, Gandhinagar)
             अडालज स्टेपवेल / अडालज बाव गांधीनगर (Adalaj                                             Stepwell, Gandhinagar)

 

इंड्रोडा नेचर पार्क गाँधी नगर (Indroda Nature Park Gandhinagar)

यहां पर आपको डायनासोर जीवाश्म देखने को मिल जाएंगे। इंड्रोडा नेचर पार्क” एक डायनासोर जीवाश्म पार्क है, साथ ही इसे भारत में जुरासिक पार्क के रूप में भी जाना जाता है। यहां जीवाश्म के साथ साथ, डायनासोर संग्रहालय भी देखने को मिलता हैं। इसके अलावा यहां पर ब्लू व्हेल जैसे बड़े स्तनधारियों के भी कंकाल आपको देखने के लिए मिल जाते है। बच्चो को यह जगह बहुत ही पसंद आती है।

टाइमिंग

यह पार्क सुबह 8.00 बजे से 6.00 बजे तक खुला रहता है आप यहां घूमने आ सकते है।

एंट्री फीस

यहां पर्यटकों के लिए 30 रूपये और 5-12 साल के बच्चो के लिए 15 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित है।

इंड्रोडा नेचर पार्क गाँधी नगर (Indroda Nature Park Gandhinagar)
              इंड्रोडा नेचर पार्क गाँधी नगर (Indroda Nature Park                                                   Gandhinagar)

सरिता उद्यान गाँधीनगर (Sarita Udhyan Gandhinagar)

गांधीनगर में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक सरिता उद्यान है। यह उद्यान गांधीनगर में पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता हैं। यहां पर आप 1 दिन की छुट्टी के लिए अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते है। यहां का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण है। साथ ही यहां आपको पक्षियों के झुंड के साथ, हरे-भरे पेड़ पौधों भी देखने को मिल जाते है। गांधीनगर में नदी के किनारे स्थित सरिता उद्यान स्थित है। जहां पर आपको अन्य प्रवासी पक्षी के साथ साथ बहुत सारे मोर भी देखने को मिल जायेंगे।

सरिता उद्यान गाँधीनगर (Sarita Udhyan Gandhinagar)
        सरिता उद्यान गाँधीनगर (Sarita Udhyan Gandhinagar)

 

त्रिमंदिर गाँधी नगर (Trimandir Gandhinagar)

गाँधीनगर के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है त्रिमंदिर। यह मंदिर 40000 वर्ग फुट से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ एक विशाल मंदिर है। यह मंजूर शैववाद, वैष्णववाद और जैन धर्म को मानता है, जो कि भारत का एकमात्र मंदिर है। और इसीलिए यह मंदिर तीन विभिन्न भागों में बांटा हुआ है, जिसमे विष्णु, महावीर और शिव के अवतार की प्रतिमाओं को देख सकते है।

खुलने का समय

त्रिमंदिर के दर्शन सुबह 5.30 बजे से रात के 10.00 बजे तक कर सकते है।

त्रिमंदिर गाँधी नगर (Trimandir Gandhinagar)
                त्रिमंदिर गाँधी नगर (Trimandir Gandhinagar)

 

फन वर्ल्ड गांधीनगर (Fun World Gandhinagar)

फन वर्ल्ड एक फन और रोमांच से भरपूर जगह है, जहा आप अपने परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ आ कर यहां समय बिता सकते है। फन वर्ल्ड पूरे 1 दिन की छुट्टी मनाने के लिए एक बहुत ही परफेक्ट जगह है। यहां पर आप ड्रैगन, मास्टर स्लाइड, स्काई ट्रेन, एक्साईटेड राइडस, साया ट्रॉपर जैसे राइडस को एन्जॉय कर सकते है। इसके अलावा बेहतरीन और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते है।

टाइमिंग

फन वर्ल्ड सुबह 9.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला होता है।

एंट्री फीस

यहां पर्यटकों के लिए 30 रूपये और बच्चो के लिए 15 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित है। लेकिन राइड्स के लिए टिकट्स अलग से लेना होता है।

फन वर्ल्ड गांधीनगर (Fun World Gandhinagar)
           फन वर्ल्ड गांधीनगर (Fun World Gandhinagar)

 

पुनीत वन गाँधी नगर (Puneet Van Gandhinagar)

पुनीत वन में पौधों की लगभग 3500 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यह एक बहुत ही आकर्षक पार्क है, जो की बहुत ही मनमोहनीय और
अद्वितीय है। यदि आप प्रकृति प्रेमी है तो आपको पुनीत वन घूमने जरूर जाना चाहिये, जहां आपको पेड़ पौधों की बिभिन्न किस्मों के बारे में भी जानने को मिलता हैं।

टाइमिंग

ये सुबह से लेकर शाम तक खुला होता है।

पुनीत वन गाँधी नगर (Puneet Van Gandhinagar)
          पुनीत वन गाँधी नगर (Puneet Van Gandhinagar)

 

शिल्पकारों का गाँव गांधीनगर (Craftsmen’s Village Gandhinagar)

पीतापुर नामक स्थान जो कि गांधीनगर से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां पर क्राफ्टमेंस विजेल या “शिल्पकारों का गाँव गांधीनगर की सबसे आकर्षक जगहें में से एक है। जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और दुकानदार यहाँ हर दिन आते है। साथ ही आप अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए यहां जरूर आकर शोपिंग भी करें।

 

विट्ठलभाई पटेल भवन गाँधी नगर (Vithalbhai Patel Bhawan, Gandhinagar)

गांधीनगर के प्रमुख पर्यटक स्थल में विट्ठलभाई पटेल भवन भी शामिल है, जो कि राजनीतिक दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण स्थान भी है इसका कारण यह है कि यहां पर गुजरात की विधान सभा स्थित है। यहां किसी भी पर्यटक को प्रवेश करने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। लेकिन बाहर से इमारत की अद्भुद वास्तुकला देखने के लिए पर्यटक यहाँ घूमने आ सकते है।

विट्ठलभाई पटेल भवन गाँधी नगर (Vithalbhai Patel Bhawan, Gandhinagar)
             विट्ठलभाई पटेल भवन गाँधी नगर (Vithalbhai Patel                                        Bhawan, Gandhinagar)

महुदी जैन मंदिर गांधीनगर (Mahudi Jain Temple, Gandhinagar)

महुदी जैन” मंदिर गांधीनगर के प्रमुख मंदिर और तीर्थ स्थल में से एक है। यह मंदिर शहर के सबसे पुराने मंदिर से भी जाना जाता है। यह मंदिर लगभग 2000 साल फल बनाया गया था। जहा पर महुदी जैन में घण्टाकर्ण महावीर देव की मूर्ति स्थापित है। जहां हर साल अन्य धर्मो के श्रद्धालु और हजारों जैन भक्त यहां भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।

महुदी जैन मंदिर गांधीनगर (Mahudi Jain Temple, Gandhinagar)
              महुदी जैन मंदिर गांधीनगर (Mahudi Jain Temple,                                                   Gandhinagar)

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment