पंजाब राज्य का बरनाला शहर ऐसा शहर है जो कि अभी तक अधिकांश पर्यटकों की पहुंच से दूर है। जिसके बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी है। यह शहर हमेशा से ही एक आदर्श स्थल रहा है जहां विविध लोक संस्कृति से संपन्न भारत पर्यटन के लिए जाना जाने लगा है। और यही वजह है कि हर वर्ष इस वैश्विक पर्यटन में काफी ज्यादा इजाफा भी हुआ है।
बरनाला में घूमने की जगह। Places to visit in Barnala
बरनाला किला
यह काफी पुराना किला है। जिसकी दीवारें ढहने की कगार पर थीं। लेकिन यह दुर्गा मंदिर और गुरुद्वारा साहिब के अलावा अल्ला सिंह जी के धार्मिक ‘चुल्हों’ का नवीनीकरण किया गया है। बरनाला अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी काफी ज्यादा जाना जाता है।
नानकसर बहादुर गुरुद्वारा
यह गुरुद्वारा बरनाला शहर से लगभग 25 कि.मी की दूरी पर स्थित है। जो कि लगभग 11 एकड़ के क्षेत्र
में फैला हुआ हैं। इस गुरुद्वारे को शहर के बड़े गुरूद्वारों में गिना जाता है। इस गुरुद्वारा का अपना एक अलग इतिहास है। जो कि करीब 5 दशक पुराना गुरुदारा है।

टेक्सटाइल मार्केट
बरनाला शहर में आपको इसी कई छोटी-बड़ी शानदरा कपड़ों की दुकाने मिल जाएंगी, जहां से आप आसानी से किफायती कीमतों पर अपनी पसंद के अलग अलग कई तरह के आकर्षक कपड़े ले सकते हैं। कपड़ा उद्योग के लिए पंजाब का बरनाला शहर काफी ज्याद प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह शहर आधुनिक जूरी के साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी के लिए और लकड़ी के काम के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ ही बरनाला अपने फुलकारी सूट और दुपट्टों के लिए भी उत्तर भारत में काफी जाना जाता हैं।
बाबा कला मेहर स्टेडियम
इस स्टेडियम में क्रिकेट के साथ-साथ और भी अन्य खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। बरनाला का स्टेडियम यूथ को काफी ज्यादा प्रेरित करता है। चाहे तो आप यहां खिलाड़ियों को विभिन्न स्पोर्ट्स को खलते हुए देखने के लिए भी आ सकते हैं। यहां की यात्रा आपको लिए काफी सुखद हो सकती हैं।

बरनाला के व्यंजन
बरनाला शहर की यात्रा के साथ आप यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का भी मज़ा ले सकते हैं। साथ ही बरनाला का दैनिक भोजन भी खास मसालों के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। साथ ही इस जगह के देसी घी में बनाए गए पकवान और भोजन मुंह में पानी ला देते हैं। इसके अलावा आप यहां के गुरुदारों में भी जाकर लंगर का खाना चख सकते हैं, जहां का खाना भी काफी स्वादिष्ट होता है।