अब विदेश यात्रा का सपना होगा पूरा ये हैं भारतीयों के घूमने के लिए ये हैं सबसे सस्ते देश

World Travel : घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है, और जब बात आती है विदेश घूमने की तो ये बहुत से लोगो का सपना होता है।
आजकल पर्यटन का क्रेज दुनियाभर में छाया हुआ है। भारत के साथ साथ दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जो देसी और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
कई ऐसे देश हैं, जहां के नजारे बहुत ही अद्भुत अनुभव का एहसास कराते हैं। घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर भारतीय विदेश यात्रा का सपना देखते हैं
हालांकि विदेश जाने के लिए अधिक व्यय की चिंता, वीजा और अन्य दस्तावेजों की उलझन के कारण इस सपने को पूरा करने से हिचकिचाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशो के बारे में बताने जा रहे हैं जो की घूमने फिरने के मामले भारत से भी सस्ते हैं।
इन जगहों पर भारतीयों को सस्ते में सफर का लुत्फ उठाने को मिल सकता है।भारतीय यात्रियों के लिए कुछ सबसे सस्ते देश हैं, जो बजट में यात्रा का मौका देते हैं और आइये जानते हैं इन देशो के बारे में
नेपाल
नेपाल भारत का पडोसी देश है। नेपाल भारतीय यात्रियों के लिए बजट यात्रा का एक शानदार ऑप्शन है।
यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वत, तीर्थ स्थल, और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल की मुद्रा भारतीय रुपए से कम होती है। इसके अलावा नेपाल के लिए वीजा की जरुरत नही होती। हर साल यहां पर बहुत से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
श्रीलंका
भारत के नजदीकी देशों में श्रीलंका का नाम शामिल है, जहां पर्यटक आसानी से घूमने जा सकते हैं।
भारतीय यात्रियों के लिए श्रीलंका एक और सस्ता विकल्प हो सकता है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल, और सुखद खाना उपलब्ध है। यह जगह भारतीय पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है।
थाईलैंड
यह भारतीयों में सबसे लोकप्रिय जगह हैं।हर साल अधिकतर भारतीय पर्यटक थाईलैंड की यात्रा पर जाते हैं। थाईलैंड घूमने में ज्यादा पैसो का खर्चा नहीं आता है।
विदेश की बजट यात्रा के लिए थाईलैंड एक लोकप्रिय गंतव्य है, जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरत सौंदर्य, खास खाना, और धार्मिक स्थलों के लिए आकर्षित करता है। यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत बीच देखने को मिलेंगे।
इंडोनेशिया
अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो इंडोनेशिया आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इंडोनेशिया के द्वीप राज्य बाली और लोम्बोक को भी भारतीय पर्यटक कम पैसों में घूम सकते हैं।
इंडोनेशिया के समुद्र तट, सुंदर पर्वत और प्राकृतिक नजारे यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हर साल यहां पर काफी भारतीय घूमने के लिए जाते हैं।