जम्मू कश्मीर की इन जगहों पर उठाएं बर्फबारी का आनंद, ज़िन्दगी भर याद रहेगा ये शानदार अनुभव

snowfall kashmir

Snowfall Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारे में किस ने नहीं सुना, हिमालय की गोद में मौजूद जम्मू-कश्मीर को भारत का जन्नत माना जाता है। जम्मू कश्मीर की हसीन वादियों की खूबसूरती दुनिया भर में फेमस है।

जम्मू कश्मीर घूमने का सपना किस का नहीं होता है। सोनमर्ग, गुलमर्ग या डल झील जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। यहां एक बार घूमने के बाद आप दूसरी जगहों को भूल जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ꧁༺Bharti ༻:꧂ (@arti75555)

चंदनवाड़ी

चंदनवाड़ी पहलगाम से बाहरी छोर पर मौजूद एक बेहद ही शानदार और मनमोहक घाटी है। यह पहलगाम से करीब 15 किमी की दूरी पर मौजूद है। झील-झरने और मनमोहक बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच चंदनवाड़ी मौजूद है। चंदनवाड़ी हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है।

चंदनवाड़ी की खूबसूरती तो पूरे जम्मू कश्मीर में फेमस है ही साथ में इसका धार्मिक महत्व भी है। कहा जाता है कि यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। इसलिए चंदनवाड़ी सैलानियों के लिए बेहद ही खास है।

चंदनवाड़ी में घूमने की जगहें

चंदनवाड़ी के आसपास घूमने के लिए ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां एक बार घूमने के बाद आप उस स्थान के दीवाने हो जाएंगे। इन जगहों पर परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ भी घूमने जा सकते हैं। चंदनवाड़ी में कई कपल्स बर्फबारी के समय हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।

पहलगाम

चंदनवाड़ी के आसपास मौजूद किसी हसीन जगह की बात होती है, तो सबसे पहले पहलगाम का नाम जरूर लिया जाता है। पहलगाम की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे जम्मू कश्मीर का स्वर्ग माना जाता है।

बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान, झील-झरने और दूध की तरह बहती नदी, पहलगाम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए बर्फबारी यहां सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं।

बेताब वैली

चंदनवाड़ी के आसपास घूमने का जिक्र होता है, तो बेताब वैली का नाम तो आता ही है। बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान और मनमोहक झील-झरने बेताब वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

अगर आप नवंबर से लेकर फरवरी के बीच यहां घूमने जाते हैं, तो यहां बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि इस वैली का नाम सनी देओल और अमृता सिंह की पहली फिल्म ‘बेताब’ पर रखी गई है।