नेहरू जी ने इस जगह को कहा था “स्विटजरलैंड ऑफ इंडिया”, अद्भुत है यहाँ की खूबसूरती

Sonbhadra
Switzerland Of India:  भारत में बहुत से खूबसूरत राज्य और उन राज्यों में  खूबसूरत जिले है। इन सभी जिलों की अपनी एक अलग अलग विशेषता है। कोई अपने खान पान के लिए प्रसिद्ध है, तो की पहनावे के लिए वही कई अपने फेमस पर्यटक स्थलों के चलते प्रसिद्ध है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adwait Keole (@adwait_keole)

ऐसे में आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एक खास जिले के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी अपनी एक अनोखी खासियत है। हम बात कर रहे हैं यूपी के खास जिले सोनभद्र की, यह क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है लेकिन सामान्य ज्ञान के सवालों में इसका जिक्र जरूर होता है।
दरअसल सोनभद्र भारत का अनोखा ऐसा जिला है जिसे एक साथ चार राज्यों की सीमाएं छूती है। अपनी इसी खासियत के चलते कंपटीशन से जुड़ी परीक्षाओं में सोनभद्र को लेकर सवाल आते हैं।

किन चार राज्यों की सीमा को छूता है सोनभद्र जिला 

सोनभद्र मुख्यत तो यूपी में आता है ,लेकिन इसकी सीमा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी मिलती है। सोनभद्र खनन के मामले में भी काफी बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर कैमूर की पहाड़ियों में खनिज की खुदाई होती है और भारी मात्रा में खनिज का खनन किया जाता है। सोनभद्र इलाके में बॉक्साइट, चूना पत्थर,कोयला और सोना भी काफी मात्रा में खनन किया जाता है।

पहले मिर्ज़ापुर में था शामिल

1989 से पहले सोनभद्र मिर्जापुर जिले में ही शामिल था। लेकिन बाद में 1998 मे इसे अलग करके सोनभद्र नाम दिया गया। इस जिले का नाम सोनभद्र इसके किनारे बहने वाली नदी के नाम पर पड़ा।
यहां जिले के किनारे पर सोन नदी बहती है और इसी के नाम पर इस जिले को सोनभद्र कहा जाने लगा। केवल सोन नदी ही नहीं, बल्कि इस जिले में कनहर और पांगन के साथ साथ रिहंद नदी भी बहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohit Rajput (@___mohit________1)

क्यों पंडित नेहरू ने इसे स्विटजरलैंड ऑफ इंडिया कहा था

कहा जाता है की सोनभद्र विंध्य और कैमूर की पहाड़ियों के बीच में बसा है और यही कारण है कि इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह जिला देखने में भी बहुत ही खूबसूरत है। जब पंडित नेहरू यहां आए थे तो इस जिले की खूबसूरती देखकर इसे स्टिवजरलैंड ऑफ इंडिया का नाम दिया था।
सोनभद्र में हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती है तो नदियों की उन्नत धारा भी देखने को मिलती है। यहां इतने सारे पावर प्लांट है कि इसे पावर केपिटल कहा जाता है। आप भी यहां आकर इधर की खुबसुरती का आनंद ले सकते हैं।