इतने कम बजट में में घूमें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पुष्कर मेले को, ऐसे करे प्लानिंग जाने कितना आएगा खर्चा

Pushkar Fair 2023 : पुष्कर मेले के बारे में तो आपने सुना ही होगा, यह मेला भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी खूब प्रसिद्ध है। इस मेले शामिल होने के लिए दूर दूर से सैलानी आते हैं। इतना ही यह मेला देखने के लिए बड़ी बड़ी जानी मानी हस्तिया भी आती है।
पुष्कर मेला आने वाला है जिसके चलते इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजस्थानी थीम पर शिल्पग्राम की सजाया जा रहा है।
हर दिन कालबेलिया और तेरहताली नृत्य लोगो को खासा आकृषित करते हैं। दुनियाभर में फेमस यह मेला इस बार और भी ज्यादा खास होने जा रहा है।
View this post on Instagram
ऐसे में अगर आप भी पुष्कर के मेले का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो हम आपको बताएँगे मेला घूमने का प्लान तो यहां जानिए इस मेले में घूमने के खर्च से लेकर कब और कैसे जाना है तक सभी अहम जानकारियां…
कहां और कब होगा मेला
राजस्थान के अजमेर से 11 किलोमीटर दूर रेगिस्तान किनारे बसे पुष्कर में हर साल पवित्र मेले का आयोजन होता है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुष्कर झील के किनारे मेला सजता है। इस साल पुष्कर मेले की शुरुआत 20 नवंबर से होगी वही मेले का समापन 27 नवंबर को होगा।
View this post on Instagram
क्या है पुष्कर मेले का इतिहास
यहां रहने वाले लोकल लोगों का दावा है कि इस मेले का आयोजन 100 साल से भी पहले से चला आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी आसपास के ग्रामीण धार्मिक अनुष्ठान, लोक संगीत और नृत्य करके यहां समृद्ध हिंदू संस्कृति का जश्न मनाएंगे।
रेगिस्तान की वजह से पुष्कर मेले में ऊंट का भी महत्व बढ़ जाता है। आमतौर पर यह मेला कैमल फेयर के नाम पर भी जाना जाता है।
यहां ऊंट को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया जाता है और उनके गले में घंटियां लटकायी जाती हैं। यहां जानवरों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित भी किया जाता है। यह सबसे बड़ा पशु मेला भी है।
ये है मेले की खासियत
पुष्कर मेला सबसे बड़ा पशु व्यापार मेला है, जिसमें कृषिविद्, किसान, पशुपालक और डेयरी उद्योग से जुड़े लोग मवेशियों और ऊंटों को बेचने और खरीदने के लिए आते हैं। इसके अलावा इस मेले में लोक संगीत और नृत्य का आयोजन होता है।
देश के कई फ्यूजन बैंड यहां परफॉर्म करने आते हैं। आप इस मेले में कैंपिंग और हॉट एयर बैलून की सवारी का मजा ले सकते हैं।
View this post on Instagram
पुष्कर मेले में घूमने का खर्च
अगर दिल्ली से पुष्कर मेला देखने ट्रेन से जाते हैं तो आप 5,000 रुपए तक के खर्च में पूरा मेला देख सकते हैं।इसमें टिकट और घूमने का खर्च शामिल है।यहां स्टे करने के लिए भी सस्ते होटल, लॉज मिल जाते हैं।
अगर मेले से कुछ खरीदते हैं या फ्लाइट्स से यहां आते हैं तो खर्च में इजाफा हो सकता है। मेले के कारण सामान्यता हर चीज़ की कीमत बढ़ जाती है।