इस बार आगरा नहीं बल्कि घूमें राजस्थान का ताजमहल, खूबसूरती देख आप भी कहेंगे वाह
Taj mahal of Rajasthan : ताजमहल के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने राजस्थान के ताजमहल के बारे में सुना है। जी हाँ राजस्थान में भी एक ताजमहल है, आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
राजस्थान में यूँ तो बहुत से भव्य महल किले और स्मारक है। हर एक ऐतिहासिक इमारत की अपनी एक अलग कहानी और बनावट है। ऐसा ही एक ख़ास स्मारक है “जसवंत थड़ा” स्मारक जिसको राजस्तरहन के ताजमहल के नाम से जाना जाता है।
यह स्मारक जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के पास स्थित है, जो कि सफ़ेद संगमरमर से बना हुआ है। इस स्मारक कि बनावट मुग़ल शैली की है। इस स्मारक को मारवाड़ का ताजमहल भी कहा जाता है। यह स्मारक पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। आइये जानते हैं इससे जुडी कुछ खास बाते
View this post on Instagram
क्यों कहा जाता है ताजमहल
इस स्मारक को मारवाड़ का ताजमहल इसलिए कहा जाता है, क्योकि इसका निर्माण सफ़ेद रंग के संगमरमर से किया गया है। इस स्मारक का निर्माण महाराज जसवंत सिंह द्वितीय की स्मृति में उनके बेटे सरदार सिंह ने करवाया।
जसवंत थड़ा का निर्माण खास तौर पर जोधपुर के राजपरिवार के सदस्यों के अंतिम संस्कार के लिए करवाया गया था। इस स्मारक की दीवारों पर संगमरमर की कुछ ऐसी शिलाएं लगी है, जिनसे सूरज की किरणे आर-पार हो जाती है। इस स्मारक का निर्माण लाल घोटु के चबूतरे पर किया गया है।
View this post on Instagram
जसवंत थड़ा के निर्माण के लिए संगमरमर के पत्थर खास तौर पर 250 किलोमीटर दूर से लाये गए थे। इस स्मारक के निर्माण में उस समय में 2 लाख 84 हजार रूपये का खर्चा आया था। चांदनी रात में में जसवं थड़ा की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है।
राजस्थानी कला संस्कृति की झलक
इस स्मारक के पास बानी एक छोटी सी झील इसकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। यहां पर आपको राजस्थान कला संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां पर आपको स्थानीय कलाकार लोक संगीत गाकर आपका स्वागत करते हुए नज़र आएंगे। स्मारक के अंदर आपको राजस्थसानी वास्तुकला और नक्काशी का खूबसूरत नमूना देखने को मिलता है।
इस स्मारक में घुमते समय आपको इतिहास के बारे में काफी जानकारी मिलती है। स्मारक के पास एक शमशान भी बना हुआ है, जहा आज भी आपको जाली हुई लकड़ियों के अवशेष देखने को मिलते है।
View this post on Instagram
अन्य दर्शनीय स्थल
इस स्मारक में आपको बहुत सी देखने की जगह मिलेगी जैसे यहां पर बानी हुई झील, स्मारक के स्मारक के अंदर बना हुआ खूबसूरत लॉन, राजा महाराजो के पुराने चित्र आदि। यह स्थल पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है यहां हजारो की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते है।