भारत में इस जगह समुंद्र के बीच में चलती है ट्रेन, एक बार ज़रूर ले इस रोमांचक सफ़र का आनंद

हम अक्सर ट्रेन से यात्रा करते रहते है। ऐसे में किसी यात्रा के दौरान हमको सुंदर सुंदर दृश्य भी दिखाई देते हैं। कही ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, हरे भरे खेत-खलियान देखने को मिलते हैं तो कही झरने, नदी, जंगल, गांव आदि का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
लेकिन आज हम जिस रेलमार्ग की बात कर रहे हैं वैसा नज़ारा देखना तो कल्पना के परे है। क्या आपने कभी समुंदर की लहरों के बीच रेलगाड़ी को दौड़ते हुए देखा है।
जी हाँ हम बात के रहे हैं भारत के एक ऐसे शहर की जहां पर ट्रेन समुद्र की लहरों के बीच से होती हुई गुजरती है। ये सफर आपको काफी रोमांचित कर देता है।
अगर आप भी ऐसे सफ़र का लुफ्त उठाना चाहते है तो एक बार रामेश्वर जरूर जाएं। अगर आप ये यात्रा करते हैं, तो यकीन मानिये ये आपके लिए ज़िंदगीभर यादगार सफर बनकर याद रहेगा,
पांबन ब्रिज
भारत में इस यात्रा का मजा आपको रामेश्वरम जाने के दौरान मिल सकता है। रामेश्वर के पांबन ब्रिज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन समुद्र के बीच से होते हुए गुजरती है। जैसे ही ट्रेन ब्रिज पर आती है।वैसे ही धीरे-धीरे समुद्र की लहरें ट्रेन से टकरानी शुरू हो जाती है। ये नज़ारा वाकई देखने लायक होता है।
यह ब्रिज 150 पिलर से बना है, यह ब्रिज करीब 2.2 किलोमीटर लंबा है। इसकी मजबूती के कारण यहां से ट्रेन तेज रफ्तार से निकल जाती हैं। ये ब्रिज करीब 100 साल पुराना है और आज भी पूरी तरह से संचालन योग्य है।
रामनाथ स्वामी मंदिर इस ब्रिज से जाते हैं रामेश्वरम आने वाले व्यक्ति जब रामनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं तो इसी ट्रैक से होकर उन्हें जाना पड़ता है। रोजाना हजारों की संख्या में यात्री इस मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। कई बार ये ब्रिज क्रूज के आवागमन के लिए बीच से खोल भी दिया जाता है।
हालांकि इसके लिए के नए ब्रिज का भी निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इस ब्रिज का निर्माण पुराने ब्रिज के बगल में किया जा रहा है।
नए ब्रिज के निर्माण से क्या होगा फायदा
इस नए ब्रिज के बनाने से यात्रियों को काफी सुविधा रहेगी। इस ब्रिज के तैयार होने से रामनाथ स्वामी मंदिर जाने वालों की यात्रा और सुगम हो जाएगी। फिलहाल यहां ट्रेनों का आवागमन एक तरफ से होता है। इस पुल के बन जाने के बाद आवागमन दोनों तरफ से चालू हो जाएगा। ये ब्रिज साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।