भारत में यहाँ मौजूद है ‘लिटिल रशिया’, रेस्टॉरेंट से लेकर बीच तक हर जगह दिखेंगे रशियन

भारत में बड़ी तादाद में विदेशी टूरिस्ट हर साल आते हैं। इनमें से कुछ टूरिस्ट वापस अपने देश लौटने की जगह भारत में ही अपना ठिकाना बना चुके हैं। गोवा के पास ऐसी ही एक जगह है जहां बड़ी तादाद में रशियंस रहते हैं।

अधिक संख्या में रूस के लोगों का ठिकाना होने की वजह से इस जगह को अब भारत के “लिटिल रशिया” के रूप में भी जाना जाने लगा है।

हम बात कर रहे है गोवा की राजधानी पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित मोरजिम की जिसे लिटिल रूस भी कहा जाता है। मोरजिम में बड़ी संख्या में रूसी पर्यटक इस क्षेत्र में आते हैं और एक महीने से अधिक समय तक यहां रहते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोरजिम गांव के अधिकांश रेस्तरां और होटलों में आपको रूसी होर्डिंग मिल जाएंगे। मोरजिम में रूस द्वारा संचालित 15 से अधिक रेस्तरां हैं, जो रूसी व्यंजन परोसते हैं।

मोरजिम बीच गोवा के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है। यह एक शांत समुद्र तट है जो गोवा के अन्य लोकप्रिय समुद्र तटों से अलग है। इसे टर्टल बीच के नाम से भी जाना जाता है।

वास्तव में, यह समुद्र तट लुप्तप्राय जैतून रिडले कछुए का घर और प्रजनन स्थल है। समुद्र तट पर आपको सैकड़ों छोटे कछुए और केकड़े दिखाई देंगे।

इतना ही नहीं ये बीच फोटोशूट के लिए भी परफेक्ट है। ढ़लते सूरज के साथ यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत होते जाता है।

ये भी पढ़ें:मुश्किल है चढ़ाई! मगर ऊपर से दिखता है स्वर्ग सा नजारा! यह है महाराष्ट्र का छुपा हुआ सबसे खूबसूरत किला