अब बिना वीजा की टेंशन के भारतीय घूम सकते हैं यह देश, खूबसूरती मन मोह लेगी

SHRILANKA

Visa Free Country : श्रीलंका कैबिनेट ने एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिन कुछ देशों के लिए मुफ्त वीजा जारी करने का निर्णय लिया है, और इसमें भारत भी शामिल है। श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी ने एक बयान में इस निर्णय की पुष्टि की है, और इसको 31 मार्च, 2024 तक प्रायोगिक परियोजना के रूप में लागू किया जाएगा।

इस परियोजना के तहत, भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया, और थाईलैंड के यात्री अब तुरंत प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता से मुक्त होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Serge Ustimenko (@serge_ustimenko)

कब से जारी होगा फ्री वीजा

श्रीलंका कैबिनेट ने कर्ज में फंसे द्वीप राष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के दौरान भारत और अन्य छह देशों के यात्रीओं के लिए मुफ्त टूरिस्ट वीजा जारी करने की नीति को मंजूरी दे दी है।

श्रीलंका के विदेश मामलों मंत्री अली साबरी ने इसे ‘पायलट प्रोजेक्ट’ के तहत तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया, और थाईलैंड के यात्रीओं के लिए मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है।

वीजा फ्री करने के मुख्य कारण

अब भारत सहित यह 6 देशों के टूरिस्ट श्रीलंका दौरे पर बिना किसी शुल्क के वीजा प्राप्त कर सकेंगे। साल 2019 में ईस्टर के दिन श्रीलं में हुए बम विस्फोट हुए थे जिसके बाद श्रीलंका में टूरिस्टों का आगमन कम हो गया था।

इन विस्फोटों में 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हुए थे।  वहीं, कोरोना महामारी और बाद में देश में आई आर्थिक तंगी के चलते टूरिस्टों की आवाजाही को बढ़ाया नहीं जा सका है।

इसलिए वीजा फ्री करने के पीछे श्रीलंका में काम हो रहे पर्यटन को बढ़ावा देना है। जिससे देश की आर्थिक स्थित में भी सुधार आ सके। सगरीलंका को वीजा फ्री बनाने के लिए यह के मुख्य कारण है। इससे श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Olga Marochkina (@olgamarochkina28)

क्या होता है वीजा फ्री

आखिर क्या होता है वीजा फ्री ? अक्सर हमे किसी भी देश में यात्रा करने से पहले उस देश से परमिसिन लेनी होती है, जिसको हम वीजा कह सकते हैं। इस तरह वीजा फ्री देश में आप बिना वीजा लिए उस देश की यात्रा कर सकते हैं।

यह तब लागू होता है जब दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता हो, या फिर जिस देश में आप जा रहे हैं, उसने एकतरफा रूप से विदेशी नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हों। अगर कोई बिना वीजा के किसी देश में घुसने की कोशिश करता है तो यह एक बहुत ही बड़ा अपराध माना जाएगा।