रात के अँधेरे में जगमगाती हैं यें जगहें, रोमांच से भरपूर इन स्थानों को अपने बकेट लिस्ट में ज़रूर करें शामिल

Mysterious Place’s India: भारत में ऐसी बहुत सी प्राकृतिक रहस्य्मयी जगह है। जिनके बारे में जानकर हमको काफी हैरानी होती है| ऐसी जगहे हमारे लिए कोतुहल का विषय बन जाती है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भारत अनेको अनूठी रहस्मय जगह हैं। प्राकृतिक घटनाओ और भारतीय धर्म और इतिहास से जुड़े पर्यटक स्थलों आपको ऐसी बहुत सी आश्चर्यजनक जगह कहानी किस्से देखने को मिल जाएंगे।

लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी अद्भुद जगहों के बारे में जो रात के अँधेरे में बिना किसी कृतिम प्रकाश के चमकती है। जी हाँ भारत में कुछ ऐसी जगह हैं जो रात के अँधेरे में जगमग करती है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

Mattu Beach
Mattu Beach

मट्टू बीच, कर्नाटक : कर्नाटक का यह बीच सैर सैपाटे और सनसेट के अद्भुद नज़ारे के लिए लोकप्रिय है। इस बीच की ख़ास बात है कि रात के अँधेरे में यहां का पानी चमकता है।

इस बारे समुद्री जीवविज्ञानी का कहना है, नोक्टिलुका स्किनटिलन्स (Noctiluca scintillans) नामक सूक्ष्मजीव के कारण समुद्र तट चमकता है। आमतौर पर, इसे समुद्र की चमक के रूप में जाना जाता है, जो डिस्टर्ब होने पर प्रकाश का उत्सर्जन करती है।

Juhu Beach
Juhu Beach

जुहू बीच, महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित जुहू बीच काफी लोकप्रिय बीच है। यहां हज़ारो की संख्या में पर्यटक रोज आते हैं, आपको भी एक बार यह बीच ज़रूर विजिट करना चाहिए। जब भी जुहू बीच घूमने जाए तो रात में इसे जरूर देखे। यहां रात के समय में समुद्र के पानी में ये नीली रोशनी दिखाई पड़ती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पानी में मौजूद समुद्री खरपतवार की वजह से यह रौशनी दिखाई देती है। ये खरपतवार बहुत बारीक होती हैं, जिन्हें आप माइक्रोस्कोप से ही देख सकते हैं। इसकी वजह से इसे माइक्रोस्कोपिक मरीन प्लान्ट कहते हैं। इस नीले बीच के नज़ारे को देखने का सबसे अच्छा समय रात के 8 बजे है।

Purushwadi-Forest
Purushwadi-Forest

पुरुषवाड़ी वन, महाराष्ट्र : पुरुषवादी वन महाराष्ट्र का एक आदिवासी गांव हैं , जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। इस गाँवों में लाखो कि संख्या में जुगनू पाए जाते है। जुगनू अपने प्रजनन काल के दौरान साथी को आकर्षित करने के लिए गोधूलि (Twilight) के समय बायोलुमिनसेंस (Bioluminescence) का उत्पादन करते हैं।

अगर आप मई और जून के महीनों के यहां घूमने का प्लान बनाते हैं तो आप आपको यहां ये जुगनू पेड़ पर बैठकर अपने साथी को आकर्षित करने के लिए टिमटिमाते हुए दिखाई देंगे। जिसके कारण पेड़ और इसके आसपास का नजारा रौशन रहता है। हर साल यहां पर जुगनू उत्सव भी मनाया जाता है।