नवम्बर के महीने में इन जगहों पर अपने परिवार के साथ लिजिए Snowfall का मजा, जल्द बनाए प्लान

Snowfall In India: हम सभी का सपना होता है लाइफ में एक बार स्नोफॉल देखने का, भारत में ऐसी बहुत सी जगहे हैं जहाँ पर सर्दियों के मौसम में स्नोफॉल होती है। ऐसे में कभी कभी हम घूमने और उसके के बीच घूमना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए कई लोग बर्फबारी का हसीन लुत्फ उठाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते रहते हैं।
हिमाचल से लेकर उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों पर बर्फबारी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसलिए इन जगहों पर बर्फबारी के सीजन में हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
आप भी नवंबर के महीने में अपने बर्फबारी देखने के सपने को पूरा कर सकते है। ऐसे में आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ मनमोहक बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
View this post on Instagram
कुफरी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कई लोग कुल्लू-मनाली, शिमला या डलहौजी जैसी चर्चित जगहों का ही नाम लेते हैं, लेकिन अगर आप नवंबर के महीने में ही स्नोफॉल देखना चाहते हैं, तो फिर आपको कुफरी पहुंच जाना चाहिए।
यहां पर कई बार सितंबर के महीने में भी यहां बर्फबारी देखी जाती है। नवंबर के महीने में भी यहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। कुफरी में एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के साथ-साथ सेब के बागानों के बीच भी घूम सकते हैं। कुफरी शिमला से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित है।
View this post on Instagram
औली
उत्तराखंड में घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा या मुनस्यारी जैसी जगहों का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन अगर आप नवंबर में उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको औली पहुंच जाना चाहिए।
नवंबर के महीने में यहां बर्फबारी भी होती रहती है। इसलिए इस महीने में कुछ अधिक ही पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बर्फबारी के समय पहाड़ सफेद चादर से ढक जाते हैं। घर के मैदान सफेद ही सफेद दिखाई देता है।
https://www.instagram.com/p/CzAZvksPW9-/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
रोहतांग दर्रा
रोहतांग दर्रा की खूबसूरती सिर्फ हिमाचल प्रदेश या भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी खूबसूरती विदेशों में भी है। भारत की सबसे ऊंची जगहों में शामिल रोहतांग दर्रा में सितंबर के महीने से बर्फबारी शुरू हो जाती है।
अगर आप हिमालय की गोद में मौजूद किसी हसीन जगह और हसीन बर्फबारी को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर यहां आपको परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जरूर पहुंचना चाहिए। कहा जाता है कि रोहतांग दर्रा में मौजूद पहाड़ हर समय बर्फ की चादरों से ढके होते हैं।