नेपाल भूटान छोड़िए! इन 5 देशों में बनाइए घूमने का प्लान… बहुत सस्ते में पूरा हो जाएगा शौक
हर घुमक्कड़ का सपना होता है कि वह कभी न कभी अपने देश से बाहर घूमने के लिए जाए हालाँकि हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पता है। कई बार बजट को लेकर प्लान कैंसिल होते है तो कई बार आप विदेश के नाम पर नेपाल और भूटान को ही कवर कर पाते है।
ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है कि अगर आपके मन में भी विदेश यात्रा की प्लानिंग चल रही है तो आप किन देशों की यात्रा करें जहाँ आपका ट्रिप ज्यादा महंगा भी न हो और आप एक नया अनुभव अपने लिए जोड़ पाए। तो आइए एक एक करके नजर डालते है पूरी लिस्ट पर –
इंडोनेशिया

लिस्ट में पहला नाम है इंडोनेशिया का। अगर आप किसी देश में जाकर बिलकुल अमीर वाली फीलिंग लेना चाहते है तो यह देश आपके लिए है, यहाँ जाकर हर भारतीय करोड़पति बन जाता है।
इस देश में रहना, घूमना और खाना वगैरह आपको बहुत महंगा नहीं पड़ेगा. इसका कारण है कि यहां भारतीय रुपया बहुत मजबूत स्थिति में है। भारत के एक रुपए की कीमत इंडोनेशिया में 184.51 इंडोनेशियन रुपए के बराबर है।
वियतनाम

वियतनाम में घूमने फिरने के लिए काफी जगहें मौजूद है और भारतीय टूरिस्ट के बीच यह देश काफी लोकप्रिय भी है। भारत का एक रुपया वियतनाम के 286.74 वियतनामी डोंग के बराबर है ऐसे में यह ट्रिप भी आप सस्ते में निपटा सकते है।
वियतनाम साउथ एशिया का एक देश है जहां दुनिया भर में वियतनाम अपनी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के लिए पहुंचे हैं. यहां की खूबसूरत समुंद्र, कल्चर और फूड टूरिस्ट्स को अपनी और आकर्षित करता है।
हंगरी

अगर आप किसी यूरोपियन देश की यात्रा सस्ते में करना चाहते है तो यह देश आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है।
हंगरी को यूरोप की प्राचीन वास्तुकला का खजाना माना जाता है. हंगरी के बुडापेस्ट में सेलिब्रिटीज भी घूमने के लिए आते हैं बुडापेस्ट में कई फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती है।
कंबोडिया

कंबोडिया में देखने के लिए कई बेहतरीन स्पॉट मौजूद हैं. वैसे तो ये देश पश्चिमी देशों के लोगों के बीच भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, लेकिन अब इस देश की लोकप्रियता भारतीयों के बीच भी बढ़ रही है।
कंबोडिया अपने तटों, ऐतिहासिक स्मारकों, जीवंत नाइटलाइफ़ और सुंदर ग्रामीण इलाकों के लिए मशहूर, कंबोडिया को मंदिरों का देश कहा जाता है। अंकोरवाट का मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है और रोजाना हजारों की संख्या में लोग इसे देखने के लिए जाते हैं।
उज़्बेकिस्तान
उज़्बेकिस्तान सेंट्रल एशिया का एक देश है. यहां पर इस्लामिक कल्चर को फॉलो किया जाता है. यहां आपको इस्लामिक स्टाइल की बिल्डिंग और मस्जिदें देखने को मिलेंगी.
इस देश की करेंसी का नाम उज्बेक सोम है. यहां एक भारतीय रुपया लगभग 137 उज्बेकी सोम के बराबर है. यानी अगर आपके पास 100 भारतीय रुपए हैं तो वह लगभग 13,740 उज्बेकी सोम के बराबर है।