अब दिल्ली में बैठे बैठे ही ले पेरिस की ट्रिप का आंनद, शहर की इन जगहों को देखकर हो जाएंगे हैरान

Kingdom of dreams

Places in Delhi : भारत की राजधानी दिल्ली और इसके आस- पास  में कई पर्यटन स्थल हैं। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को दिल्ली हमेशा से ही आकर्षित करती है। यहां घूमने के लिए ऐतिहासिक इमारतें हैं तो वहीं राष्ट्रीय महत्व रखने वाली जगहें भी है।

दिल्ली में कई जगहें ऐसी हैं जो एकदम विदेशी जगहों जैसी लगती है। यहां के कई कैफे, रेस्तरां, माॅल, थीम पार्क ऐसी कई जगहे हैं जहाँ पर आकर आपको लगेगा जैसे आप किसी विदेश की सिटी में आ गए है। इन जगहों में ख़ास में ख़ास जैसे दिल्ली -एनसीआर का चंपा गली, दी ग्रैंड वेनिस मॉल, वेस्ट टू वंडर थीम पार्क, कल्चर गली-किंगडम आफ ड्रीम्स और लोटस टेंपल का दृश्य किसी विदेशी नजारे जैसा ही है।

यहां पर विदेशों की नाइट लाइफ भी काफी फेमस है। अगर आप विदेश की नाईट लाइफ भारत में बैठे बैठे देखने चाहते हैं, तो दिल्ली एनसीआर की ये जगहे आपके लिए बेस्ट हैं। आइये इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किंगडम आफ ड्रीम्स

यह दिल्ली के पास गुरुग्राम में स्थित है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स सपनों के शहर जैसा दिखता है। यहां कि कल्चर गली विदेश के किसी खूबसूरत मार्केट जैसी है। यहां  पर  14 स्टेट पैवेलियन, लाइव आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज को घूमने जा सकते हैं। गुरुग्राम का नाइट लाइफ भी बेहतरीन है। यहां के माॅल, पब्स और जगमगाती गलियां लंदन और पेरिस की तरह दिखती हैं।

https://www.instagram.com/p/CjzaCLwp1et/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

द ग्रैंड वेनिस मॉल

नोएडा में इटैलियन थीम पर एक मॉल बना है, वहां का नजारा आपको वेनिस में घूमने का अनुभव करा सकता है। यह मॉल लोगो में काफी लोकप्रिय है।वेनिस की तरह ही इस माॅल में यूरोपियन स्टाइल की दुकानें हैं। बीच में ब्लू वाटर वे है, जिसपर आप बोट राइड का आनंद ले सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CyDRw8uSPs4/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

चंपा गली

दक्षिणी दिल्ली के साकेत में चंपा गली नाम से मशहूर जगह अपने परसियन स्टाइल कैफे के लिए पसंद की जाती है। चंपा गली में शानदार कैफे और हैंडीक्राफ्ट स्टोर्स हैं, जो बिल्कुल पेरिस स्टाइल में बनें हैं। यहां कंकड़ की सड़कें हैं, जो रात की स्ट्रीट लाइट की रोशनी में बहुत खूबसूरत दिखता है। यहां रोज़ अनेको लोग घूमने के लिए आते हैं।

लोटस टेंपल 

दिल्ली के लोटस टेंपल को घूमकर आपको सुकून आ जाएगा। यहां का नजारा भी विदेशी दृश्यों जैसा है। लोटस टेंपल में प्रवेश करते ही आपको अनुभव होगा कि आप भारत में नहीं, बल्कि किसी विदेशी जगह पर हैं। यहां का स्ट्रक्चर, माहौल और दृश्य पूरी तरह से विदेश की किसी जगह का अनुभव करा सकते हैं। जब भी कभी दिल्ली आये तो इन जगहों को अपनी घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।