Night Jungle Safari India: भारत में इन जगहों पर होती हैं रात में जंगल सफारी, एक बार ज़रूर ले इसका आनंद

Night Jungle Safari India : आप सभी ने जंगल सफारी के बारे में तो सुना ही होगा, भारत में बहुत सारे वन्य जीव अभ्यारण हैं, जहां पर जंगल सफारी भी करवाई जाती है। सफारी के दौरान हमको बहुत से वन्यजीव देखने को मिलते है,लोग बाघ, तेंदुआ, भालू, शेर आदि पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते है।
क्या आप को पता है कि आप सफारी का रोमांच रात को भी ले सकते है। जी हाँ भारत में ऐसे बहुत नेशनल पार्क हैं जिनकी सैर पर्यटक रात में भी कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेशनल पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप रात में भी जंगल सफारी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
भिगवन, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के अहमदनगर जो कि पुणे और सोलापुर कि सीमा पर यह भिगवन वन्यजीव पार्क है स्थित है। इस वन्यजीव पार्क में पक्षियों, जानवरों कि बहुत सी प्रजाति देखने को मिलती है। यहां घूमने के लिए आपको रात की सफारी की व्यवस्था कर सकता है। ये जगह नाइटजार, पाम सिवेट, जंगल बिल्लियों जैसे स्थानों और जानवरों के लिए जानी जाती है।
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश
बांधवगढ़ नेशनल पार्क भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यहाँ पर आपको बंगाल टाइगर, तेंदुआ, सुस्त भालू, एशियाई सियार और अन्य कई प्रजाति के जानवर देखने को मिलते है। आप पारसी और पचपेड़ी जोन में शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक नाइट सफारी का लुफ्त उठा सकते हैं।
View this post on Instagram
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश
कान्हा राष्ट्रिय उद्यान मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित है। आप यहां रात पर भी रात में जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं। यहां जानवरों को देखने के लिए खटिया बफर जोन और खापा गेट में शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक नाइट सफारी कर सकते हैं। गोल्डन सियार, साही, तेंदुआ के लिए यह उद्यान जाना जाता हैं।
View this post on Instagram
तडोबा-अंधारी राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र
ताडोबा अंधारी राष्ट्रिय पार्क महाराष्ट्र की सबसे बड़ी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हैं। यह महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है। यहां पर आप मोहरली गेट और पलासगांव के पास जूनोना बफर जोन में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक नाइट सफारी का आनंद ले सकते है।