अक्टूबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन 5 खूबसूरत जगहों के बारे में एक बार जरूर सोचें!

Travel Destinations of October: अक्टूबर का महीना छुट्टियों से भरा रहता है, इस महीने में कई बड़े त्यौहार आते है जिस वजह से नौकरी पेशा वाले लोगों को लम्बी छुट्टी मिल जाती है।

ऐसे में अगर आप भी अक्टूबर में कहीं जाने की सोच रहे है तो एक बार हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हम आपको बताने जा रहे हैं अक्टूबर में घूमने की कुछ शानदार जगहों के नाम, जहां की ट्रिप प्लान करके आप अपने सफर को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

लिस्ट की शुरुआत करते है पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साथ, अक्टूबर में महीने आप अपनी पूरी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ  कोलकाता घूमने जा सकते हैं।

इस महीने में यहां धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जाती है जिसे देखने भारत के कोने कोने से लोग यहाँ पहुंचते है, शहर में करीब एक सप्ताह तक दुर्गा पूजा का महोत्सव चलता है।

दुर्गा पूजा में शामिल होने के साथ साथ आप कोलकाता के अलग अलग जगहों को भी एक्स्प्लोर कर सकते है, यहाँ आप इको पार्क, विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट में कालका मंदिर और बेलूर मठ जैसी जगहों पर भी घूम सकते हैं।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

पैराग्लाइडिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए बीर बिलिंग का सफर बेस्ट हो सकता है, खासकर अक्टूबर के महीने में यहां वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता है।

आप बीर में ट्रेकिंग भी एन्जॉय कर सकते हैं, बीर बिलिंग में आपको तिब्बती समुदाय की भी झलक देखने को मिलेगी. वहीं आध्यात्मिक अध्ययन के लिए भी इस जगह को काफी अहम माना जाता है।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों की सैर करने के लिए आप अक्टूबर में स्पीति वैली का रुख कर सकते हैं. स्पीति वैली को देश की सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है.

यहां साल में केवल 250 दिन ही धूप निकलती है. ऐसे में ठंडे रेगिस्तान, बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ और घुमावदार रास्तों का लुत्फ उठाने के लिए स्पीति घाटी की ट्रिप बेस्ट हो सकती है।

चोपता, उत्तराखंड

आप उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश, मसूरी या नैनीताल घूमने तो कई बार गए होंगे लेकिन अगर आप अक्टूबर के महीने में किसी खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं तो चोपता जा सकते हैं।

चोपता उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा एक बेहद मनमोहक हिल स्टेशन है। देवदार के पेड़, बड़े और खूबसूरत पहाड़, झीलें, झरने और घास के मैदान चोपता की सुंदरता को और बढ़ाते हैं।

यहां की खूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग के साथ-साथ आप बेहतरीन फोटोग्राफी का भी मजा ले सकते हैं। आप यहां तुंगनाथ मंदिर, देवरिया झील, चंद्रशिला ट्रेक और बिसुरीताल झील जैसी खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं।

पंचमढ़ी, मध्यप्रदेश

पंचमढ़ी का नाम देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार है, इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, निर्वासन के दौरान पांडव पंचमढ़ी में ही रहे थे।

इसकी खोज 1857 में एक ब्रिटिश अफसर जेम्स फोरसिठ ने की थी तभी से पंचमढ़ी को एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आप पांडवों की गुफा, जटा शंकर गुफा, रजत पर्वत का झरना, धूपगढ़ और छोटा महादेव की पहाड़ियों को देखने जा सकते हैं।