Mini Switzerland: भारत में रहते हुए कीजिए मिनी स्विट्जरलैंड की यात्रा, ख़ूबसूरती देखकर हो जाएंगे कायल

Mini Switzerland : भारत में हर शहर की एक अलग पहचान और विशेषता है, जिसके कारण उस शहर या जगह को अलग अलग नामों से पुकारा जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे है।

जी हाँ आज हम आपको भारत के ” मिनी स्विज़रलैंड ” के बारे में बता रहे हैं, जो की हिमाचल प्रदेश के शहर डलहौजी के पास छोटी सी जगह खाज्जिअर है। इस जगह को भारत के “मिनी स्विटजरलैंड” के रूप में भी जाना जाता है।


इस शहर के जंगल, झील, पेड़ पौधे अपनी ख़ूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोहित कर लेते है।लगभग 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस शहर की सुंदरता और दृश्य देखते ही बनती हैं। आज हम इस शहर के बारे में आपको बताएँगे खाज्जिअर के दर्शनीय स्थलों के बारे में

खाज्जिअर झील

खाज्जिअर झील 1920 मीटर की विशाल ऊंचाई पर 5000 वर्ग गज के एरिया में फैली होने के कारण बादलो और हरियाली से प्रकृति की अनोखी सुंदरता हो दर्शाती है। इतना ही नहीं इस झील से आपको कैलाश पर्वत की झलक भी देखने को भी मिलती है।

कलातोप वन्यजीव अभयारण्य

अगर आप वाइल्ड लाइफ में रूचि रखते हैं तो आपको कलातोप वन्यजीव अभयारण्य जरूर घूमना चाहिए। यहां आप को बहुत से जानवर जैसे लंगूर, सियार, भालू, हिरण, तेंदुआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन के साथ-साथ कई अनगिनत आकर्षक पक्षियों को भी देख सकते हैं। इस अभयारण्य में कुछ लुप्त प्रजाति वाले जानवर और पक्षी भी पाए जाते हैं।

खजजी नाग मंदिर

खजजी नाग मंदिर नागो को समर्पित है। इस मंदिर में आपको सांपो की मूर्तिया देखने को मिलेंगी। इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस मंदिर के मुख्य देवता के रूप में खज्जी नाग को मन जाता हैं। यह मंदिर वास्तुकला में हिंदू और मुस्लिम शैली दोनों का मिश्रण है।

स्वर्ण देवी मंदिर

स्वर्ण देवी मंदिर मंदिर खाज्जिअर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह मंदिर खाज्जिअर झील के पास स्थित है। इस मंदिर का नाम यहां लगे हुए स्वर्ण गुंबद से पड़ा है। अत्यधिक हरियाली होने के करण यहां काफी शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। इस मंदिर के पास एक गोल्फ कोर्स भी है।