यह है भारत का सबसे खतरनाक व अनोखा ट्रेक! तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश

Bamboo Trek Of India : अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो आज हम आपको एक ऐसे ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो की भारत के सबसे खतरनाक ट्रेक में से एक है।

भारत में यूँ तो काफी रोमांचक ट्रेक है, आज तक आपने इनमे से कई ट्रेक्स पर ट्रैकिंग भी की होगी, लेकिन आज हम जिस ट्रेक के बारे में बात कर रहे हैं वहाँ ट्रैकिंग करने की हिम्मत कोई कोई ही जुटा पाता है।

 

जी हाँ हम बात कर रहे हैं मेघालय में स्थित मॉरिंगखेंग ट्रेक के बारे में , यह ट्रेक झाड़ू की सीखों के खेतों के ऊपर बने एक बहुत ही संकरे बंबू ब्रिज से शुरू होता है। सुनने में यह ट्रेक जितना मजेदार लग रहा है, असल में यह उतना की कठिन है।

यह ट्रेक वाह खेन गांव मेघालय के पूर्व खासी पहाड़ी जिले की पायनूरस्ला तहसील में है। इसकी शिलांग से दूरी 42 किलोमीटर है। इस ट्रेक को बम्बू ट्रेक के नाम से भी जाना जाता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sobiya Hussain (@sobiya_hussain)

ट्रेक के बारे में कुछ ख़ास बाते

यह ट्रेक झाड़ू की सींखों के खेतों के ऊपर बंबू ब्रिज से शुरू होता है, जहां से वाह खेन ट्रैक आपको साफ नीले पानी के प्राकृतिक स्रोत्र की और ले जाता है। यहां पर आप एक बहुत बड़े पत्थर के किनारे एक ब्रिज हैं जिसके नीचे बहुत गहरी खाई है। टूरिज्म ट्रैकिंग टीम ने 2017 में इस बम्बू ब्रिज निर्माण किया।

यह ब्रिज मजबूत और पर्यावरण अनुकूल बंबू और बांस की रस्सियों के उपयोग से बनाए गए हैं। इस ब्रिज के निर्माण में केवल कुछ जगहों पर ही मज़बूती के लिए कीलों का इस्तेमाल किया गया है।


बम्बू ब्रिज पर ट्रैकिंग के दौरान आपको नीचे सिर्फ गहरी खाई दिखेगी, जिसको देखकर कलेजा मुँह को आ जाता है। लेंकिन जितना खतरनाक यह ट्रेक है उतना ही शानदार इसका नजारा है, अगर आपको ट्रेकिंग का शौक है एक बार मॉरिंगखेंग ट्रेक पर ट्रेकिंग का प्लान ज़रूर बनाए।

ऐसे पूरा करे ट्रेक

इस ट्रेक को पूरा करने में 2 से 3 घंटे लगते है | इसके अलावा यह आपकी शरीर की फुएरति पर निर्भर करता है | इस ट्रेक के बीच में काफी खूबसूरत तालाब आते हैं, जिनको देखने और डुबकी लगाने के कारण भी आपको ट्रैकिंग में अधिक समय लग सकता है |

लेकिन अगर आप अपने ट्रेक को टाइमिंग प्लान करके चलते हैं तो रास्तो का आनंद लेते हुए आप आराम से 2 से 3 घंटे में पूरा कर सकते हैं | कुछ लोग तो इस ट्रेक को लगभग 40 मिनट में पूरा कर लेते हैं | इस लिए ट्रेक शुरू करने से पहले टाइम का मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रखे।