Auli

जानिए भारत के इस अनोखे मिनी स्विट्जरलैंड के बारे में जहाँ पूरे साल ले सकते हैं बर्फ के मजे

Mini Switzerland : भारत में ऐसी बहुत सी जगहे हैं जिनको मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है जैसे दार्जलिंग खज्जर आदि । आज भी हम आपको ऐसे ही भारत के मिनी स्विट्ज़लैंड के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहें हैं औली की औली को भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है।

आपको जानकार हैरानी होगी यहां पूरे साल आप बर्फ का मजा देख सकते हैं। सीजन में बर्फ ना पड़ने पर भी यहां लोगों के लिए बर्फ का इंतजाम कर दिया जाता है। भारत में बहुत सी खूबसूरत जगहे हैं औली भी इनमे से एक है। बर्फबारी के कारण ये प्लेस एकदम सफेद बर्फ से ढक जाती है। और फिर स्विट्जरलैंड का रूप दे देती है।

दिलचस्प बात तो ये है, यहां जब बर्फबारी नहीं होती, तो यहां लोग खुद हाथ से बर्फ का पहाड़ बनाते हैं। भारत का ये मिनी स्विट्जरलैंड औली हर समय एक अलग ही खूबसूरती में दिखाई देता है। अगर आप भी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको इस जगह के बारे में बताते हैं आखिर इसे क्यों मिनी स्विट्जरलैंड कहते हैं।

एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे

औली में एशिया का सबसे बड़ा रोपवे है। यह रोपवे जोशीमठ से औली को जोड़ता है। यह लगभग  4.15 किमी लंबा है। इसको एशिया का सबसे लंबा रोपवे कहते हैं। ये रोपवे टॉवरों से होते हुए लोगों को समुद्र तल से दस हजार फीट की ऊंचाई पर औली की ओर ले जाता है।

22 किमी लंबा ये रोपवे एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे है, यही नहीं इसकी स्पीड और देशों के रोपवे से काफी अधिक है। एक केबिन में 25 टूरिस्ट बैठ सकते हैं। ऐसा रोपवे आपने स्विट्जरलैंड की तस्वीरों में देखा होगा।

स्कीइंग रेस

आप यहां पर आकर स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है। यहां पर स्कीइंग के लिए 1300 मीटर लंबा ट्रेक है, आप कहीं भी बर्फ वाली ट्रेकिंग का मजा उठा सकते हैं। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यहां कई चोटियां भी हैं, जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल बनाई जाती है यहां बर्फ

आपको जानकार हैरानी होगी यहां पर बर्फ़बारी नहीं होने पर अरिफीशियल बर्फ बनाई जाती है। दुनिया की सबसे ऊंचे आर्टिफिशियल झील औली में मौजूद है। साल 2010 में इस 25 हजार किलोमिटर की क्षमता वाली इस झील का निर्माण किया गया था।

जिस समय औली में बर्फबारी नहीं होती, उस समय इस झील के पानी से आर्टिफिशियल बर्फ बनाई जाती है। बर्फ बनाने के लिए यहां फ्रांस की आर्टिफिशियल मशीनें लगाई गई हैं।