राजस्थान के इस जिले में बना है “मिनी गोवा”, अगर अभी तक नहीं देखा है तो तुरंत बनाए प्लान

Mini Goa : बारिश के मौसम अक्सर घूमने का मन करता है | लेकिन व्यस्त जीवनशैली के चलते हम कभी-कभी प्लान नहीं बना पाते हैं | ऐसे में हम आपको बता रहे हैं, मिनी गोवा के बारे में जो की कही और नहीं राजस्थान में ही स्थित है |
हम बात कर रहे हैं बीसलपुर बाँध की जो की जयपुर से महज 3 घंटे की दूरी पर स्थित है | यह बाँध बीसलपुर गाँव के पास अरावली पर्वत श्रंखलाओ के बीच बनास खरी और दई नहीं के संगम पर बनाया गया है |
https://www.instagram.com/p/Cv2hqBHN_n_/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
क्यों कहा जाता है मिनी गोवा
टोंक जिले के बीसलपुर गाँव में स्थित यह बाँध पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह है | इस जगह में ज्यादा लोगों को पता नहीं होने के कारण यहां ज्यादा लोग नहीं आ पाते हैं | इस बाँध की सुंदरता देखते ही बनती है, जिसके चलते इसे मिनी गोवा का नाम दिया गया है| स्थानीय लोगों के लिए यह जगह गोवा से कम नहीं है |
इस बाँध का निर्माण दो चरणों में किया गया था | पहले चरण में यह बाँध गाँव वालों की जलापूर्ति के लिए बनाया गया दूसरे चरण में इसको खेतों की सिंचाई के उपयोग में लेने के लिए बनाया गया था | यहां पर बहुत खूबसूरत मंदिर भी है |
गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर बीसलपुर
यह मंदिर बीसलपुर में अरावली पर्वत मालाओं के बीच जमीन से करीब डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई पर बानी गुफा में स्थित है | इस मंदिर में पचास फीट से अधिक लंबे शिवलिंग की पूजा की जाती है। जिसे गोकर्णेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां के पवित्र दह के पास खारी, बनास और दई नदियों का त्रिवेणी संगम होने के कारण दह के प्रति लोगों की आस्था और भी बढ़ गई है।
बीसलदेव मंदिर बीसलपुर
यहां बना यह प्राचीन बीसलदेव मंदिर रामायण काल से जुड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इसी स्थान पर तपस्या की थी। इसका बारे में शिव पुराण में भी बताया गया है। यह भगवन शिवा का मंदिर है।