जून में घूमने के लिए बेस्ट है लेह-लद्दाख, इन जगहों को देखे बिना हैं अधूरा है सफर

Shikha Sahu

जून का महीना लेह-लद्दाख की खूबसूरत वादियों को करीब से निहारने के लिए एकदम परफेक्ट है। आपकी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए यहां एक से बढ़कर एक जगहें हैं। वैसे तो लद्दाख घूमने के लिए 8 से 10 दिन का समय भी कम लगता हैं, लेकिन अगर आप 5 या 10 दिन के लिए जाए तो इन जगहों पर जाना न भूले, तो आइए जानते हैं यहां की कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में।

स्पितुक मठ

लद्दाख के लेह में स्थित स्पितुक मठ एक खूबसूरत जगह है जिसे तिब्बती बौद्ध मठ को “पेथुप गोम्पा” के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर इस मठ की खास बात यह है कि यहां हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की भी प्रतिमा है। और इसी मठ के पीछे एक नदी बहती हैं जो इस मठ की शोभा और खूबसूरती को चार चांद लगा देती हैं।

नुब्रा वैली

नुब्रा वैली लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ों में बसी हुई एक बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर नुब्रा का मतलब “फूलों की घाटी” से है। चारों ओर ऊंचे-ऊंचे रंग-बिरंगे पहाड़, नदियां, और ग्लेशियर यहां की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं। लेह-लद्दाख की इस जगह में आकर घूमना पैसा वसूल है।

पैंगोंग झील

दुनिया की अनोखी और सबसे बड़ी झीलों में से एक पैंगोंग झील है, जिसे पैंगोंग त्सो के नाम से भी जाना जाता हैं। इस झील का पानी बहुत ही साफ रहता है। यह खारे पानी की झील है। झील के आसपास ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील का नीला पानी यह ऐसी खूबसूरती है जिसे यहां के अलावा कहीं नहीं देखा जा सकता।

कारगिल

अगर आप लद्दाख जा रहे हैं और कारगिल नहीं गए तो समझ लें कि आपकी ट्रिप अधूरी रह गई है। यह लद्दाख का दूसरा सबसे बड़ा टाउन है। यहां पर आप एडवेंटर का मजा ले सकते है। आप यहां ट्रेकिंग कर सकते हैं। यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय मई से जुलाई के बीच है।

जांस्कर घाटी

यह वेली लद्दाख की सबसे बेहतरीन जगहों पर एक है। यह जगह हिमालय रेंज में पड़ती है। यह घाटी चारों ओर से पहाड़ियों और बर्फ से ढकी है। जहां पर आपको एक अलग ही सुकुन मिलेगा। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय जून से सितबंर तक है। इस मौसम में बर्फ साफ होती है।

Share This Article
Leave a Comment