भारत के इस खूबसूरत आइलैंड के सामने भूल जाएंगे मालदीव, जल्दी करे बैग्स पैक बनाए प्लान

Lakshweep Island : लक्षद्वीप भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। अरब सागर के तट पर मौजूद होने के चलते लक्षद्वीप में देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
लक्षद्वीप में ऐसे कई आइलैंड मौजूद है, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। कहा जाता है कि लक्षद्वीप में करीब 36 आइलैंड है, जो इस कदर खूबसूरत है कि इनके आगे थाईलैंड, मालदीव या बैंकॉक भी फेल हो जाते हैं।
मिनिकॉय द्वीप
लक्षद्वीप में मौजूद सबसे खूबसूरत और चर्चित आइलैंड की बात होती है, तो सबसे पहले मिनिकॉय द्वीप का नाम जरूर लिया जाता है। यह लक्षद्वीप के 36 द्वीपों में से एक हैं।
View this post on Instagram
मिनिकॉय द्वीप अरब सागर का सुंदर और नीले रंग का पानी, सफेद रेत और मूंगे की चट्टानों के लिए काफी फेमस माना जाता है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी मौज-मस्ती करने पहुंचते रहते हैं। आपको बता दें कि मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह लक्जरी रिसॉर्ट्स के लिए भी फेमस है।
बांगरम द्वीप
बांगरम द्वीप लक्षद्वीप का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक आइलैंड माना जाता है। हिंद महासागर के नीले पानी और सफेद रेत के लिए फेमस इस आइलैंड पर हर दिन सैलानी पहुंचते रहते हैं।
बांगरम द्वीप सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। इस द्वीप पर डॉल्फिन मछलियों को भी देखा जा सकता है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी लोकप्रिय माना जाता है। यह लक्जरी रिसॉर्ट्स के लिए भी फेमस है।
कावारत्ती द्वीप
कावारत्ती द्वीप को लक्षद्वीप का एक बेहद ही खूबसूरत और रत्न माना जाता है। लक्षद्वीप की राजधानी होने के चलते कावारत्ती में सैलानी भी भारी संख्या में पहुंचते रहते हैं। कोच्ची तट से पास में होने के चलते विदेशी सैलानी भी पहुंचते रहते हैं।
समुद्र के नीले पानी, सफेद रेट और साइड-साइड में मौजूद नारियल के पेड़ इस आइलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते रहते हैं। कावारत्ती द्वीप वाटर स्पोर्ट्स, जैसे-स्कूबा डाइविंग और जेट राइड के लिए काफी फेमस है। कावारत्ती द्वीप बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है।
View this post on Instagram
अगत्ती द्वीप
अगर आप दिन के उजाले में किसी द्वीप की खूबसूरती को निहारने के साथ-साथ नाइटलाइफ का भी मजा लेना चाहते हैं, तो फिर आपको अगत्ती द्वीप पहुंच जाना चाहिए। रात के समय समुद्र तट के किनारे हसीन लाइट्स के बीच यादगार पल बिता सकते हैं।
अगत्ती द्वीप नीले रंग के पानी और सफेद रेत के लिए काफी फेमस है। ऑफबीट प्रेमियों के लिए अगत्ती द्वीप जन्नत माना जाता है। अगत्ती द्वीप बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। यहां आप वाटर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।