अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वॉटरफॉल, पिकनिक मनाने के लिए यह है परफेक्ट डेस्टिनेशन!

Kund Mala Talegaon : भारत में बहुत सारे खूबसूरत वॉटरफॉल हैं। इनमे से कुछ तो दुनियाभर में बहुत ज्यादा प्रख्यात हैं। लेकिन कुछ ऐसे छुपे हुए झरने भी हैं जिनके बारे में काम ही लोगो को जानकारी है। आज ऐसे ही एक वाटरफॉल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

यह वॉटरफॉल पुणे से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। इस वॉटरफॉल का नाम है कुंड माला वॉटरफॉल। यहां एक खूबसूरत नदी बहती है। आजकल लोगो के बीच यह जगह लोकप्रिय होती जा रही है।

यहाँ पर स्थित इंद्रायणी नदी के पास पिकनिक स्थल है लोग जहां पर लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक के लिए आते हैं। आजकल यह जगह साइकिलिंग के लिए काफी प्रसिद्ध हो रही है।

कुंड माला तलेगांव वाटर फॉल

कुंडमाला इंद्रायणी नदी पर बना हुआ एक छोटा सा बाँध हैं। मानसून के समय में जब नदी में पानी अधिक मात्रा में आता है तो यह पानी बांध के ऊपर से बहता है, जिसका बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। जब बरसात का पानी कम रहता है तो यह इसके दूसरी तरफ पानी रोकने का काम करता हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Jayade🕊️ (@sakshijayade)


यहां पर पानी के बहाव ने चट्टान को काट दिया है जिसमे बहती हुई इंद्रायणी नदी काफी खूबसूरत दिखाई देती है। इंद्रायणी नदी बांध की तरफ 20 फीट तक गहरी है वहीं पर नदी के एक तरफ पक्का हिस्सा है जो 5 फ़ीट गहर है। यहां पर आप स्विमिंग का मजा ले सकते है।

कुंड माला मंदिर

इस बांध के पास नदी के बीचो-बीच में कुंडमाला माता का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। इस मंदिर में लोग दूर दूर से मनोकामनाएं मांगने आते हैं। कुंड माला माता यहां की कुल देवी के रूप में पूजी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Patil🦋💕 (@__ankita07__)


जब भी आप यहां पर आएं तो कुंड माला देवी मां के दर्शन करना नहीं भूले। मंदिर के दूसरी तरफ एक शिवलिंग है जो काफी प्राचीन है। मंदिर में दर्शन करने के बाद शिव लिंग पर जल चढ़ाना भी नहीं भूले।