क्या आपने कभी पिंक लेक देखी है? अगर नहीं तो एक बार जरूर देखे ये गुलाबी पानी की लेक

Pink Lake: आपने बहुत सी नदियां और लेक देखी होंगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी लेक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। यूँ तो दुनियाभर में 1,50,000 नदियां हैं और 304 मिलियन से अधिक झीलें हैं। हर नदी और झील की अलग खासियत है।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया की हिलर लेक पूरी दुनिया में अपने गुलाबी पानी के लिए मशहूर है। हिलर लेक में गुलाबी पानी को देखने के लिए यहां पर दुनियभर से कई पर्यटक आते हैं। चलिए आपको इस पिंक लेक के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
पिंक लेक से जुडी कुछ ख़ास बाते
वैसे तो यह लेक दुनियभर में फेमस है। लेकिन आकार में यह पिंक झील बाकी झीलों के मुकाबले काफी छोटी है। इसका क्षेत्रफल केवल 600 मीटर का है। यहां गुलाबी रंग के पानी को देखने लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। झील चारों तरफ से पेपरबार्क और यूकेलिप्टस पेड़ों से घिरी हुई है। इस लेक की खूबसूरती वाकई देखते ही बनती है।
पिंक लेक का गुलाबी पानी होने का कारण
पिंक लेक के गुलाबी रंग होने का कारण एल्गी और बैक्टीरिया है। एल्गी और बैक्टीरिया होने के बावजूद भी इस लेक से किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस लेख में नमक की मात्रा काफी ज्यादा है जिसके कारण इसे सेलाइन लेक माना जाता है।
इस पिंक लेक की खोज मैथ्यू फील्डर्स ने की थी। मैथ्यू फील्डर्स वैज्ञानिक थे और उन्होंने इस झील की खोज 15 जनवरी 1802 में की थी। इस लेक का आकार इतना छोटा है की इसके कारण यहां एक साथ कई लोग यहां बोटिंग नहीं कर सकते हैं। इस झील को डेड सी की तरह भी माना जाता है जिसके कारण इसमें तैराकी करना भी बहुत आसान हो जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के अलावा लेक रोजा जो पेनिनसुला के किनारे पर भी एक इस प्रकार की ही एक लेक स्थित है। इस झील में नमक का स्तर इतना अधिक है कि मनुष्यों को उसमें तैरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही इस तरह की एक लेक मेक्सिको में कोलोराडोस लेक भी पिंक कलर की है जिसका साल के गर्म महीनों के दौरान जल स्तर घट जाता है।
अगर आप भी इस पिंक लेक की ख़ूबसूरती देखना चाहते हैं तो एक बार ज़रूर अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस लेक को देखने जरूर जाए, यह आपके और आपके साथियो के वाकई एक शानदार और यादगार अनुभव रहेगा, ऐसे में अगले हॉलीडेज में ज़रूर घूमे यह पिंक लेक।