ये है दुनिया का सबसे महंगा होटल जहां एक रात रुकने का सेलिब्रिटीज का भी है सपना, जानिए क्या है इस होटल की खासियत

Most Expensive Hotel : आजकल सोशल मीडिया पर आपको घूमने फिरने के लिए बहुत साड़ी जगहों, होटल्स आदि के बारे में जानकारी मिलती है, जिनके बारे में हमको को कुछ पता भी नहीं होता है।
इनमे कुछ जगहे ऐसी होती हैं जहाँ देखकर हमारा जाने का मन करता है। लेकिन कुछ जगह ऐसी भी होती हैं जहाँ आप चाह कर भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे में हम आज आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे होटल के बारे में जहाँ एक रात बिताना बड़े बड़े सेलिब्रिटीज का सपना होता है। आइये आज हम आपको इस होटल की खासियत के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
दुबई में है दुनिया का सबसे महंगा होटल
दुनिया का सबसे महंगा और शानदार कही और नहीं दुबई में स्थित है। इस होटल का नाम ‘अटलांटिस द रॉयल मेंशन’ (Royal Mansion at Atlantis) है। आपको इस होटल की तस्वीरें देखकर ही इसकी भव्यता के बारे में अंदाज़ा लग जाएगा।
इतना ही नहीं अगर आप इस होटल के एक रात के किराए के बारे में सुनेंगे तो आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन इस होटल की खूबसूरती और शानदार लक्ज़री देखते ही बनती है।
जानिये कितना है एक दिन का किराया
दुबई के मशहूर ‘अटलांटिस द रॉयल’ होटल के एक रात का प्राइस एक लाख अमेरिकी डॉलर है, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 83 लाख 22 हजार रुपये है। इससे आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि यह कितना ज्यादा महंगा।
इस होटल के एक रात के किराए में आप , अपने लिए घर खरीद सकते हैं, महंगी गाड़ी खरीद सकते हैं और इसके सिवा आप इन पैसों से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप 83 लाख 22 हजार रुपये देकर इस होटल में एक रात रुकना चाहेंगे।
जानिये इसकी खासियत के बारे में
इस शानदार होटल के सुइट में आपको कुल 4 बेडरूम और 4 बाथरूम मिल रहे हैं। इसमें आपको स्टीम रूम के साथ 4 बाथरूम दिए जाएंगे, इतना ही नहीं 12 सीटर डाइनिंग कम कॉन्फ्रेंस रूम है।
इस सुइट में इनडोर-आउटडोर 2 रसोई है। इतना ही नहीं इस शानदार होटल में आपको मूवी थिएटर, ऑफिस-लाइब्रेरी, प्राइवेट बार और गेम-रूम और पूल के साथ आपको दुबई का नजारा देखने के लिए छत भी मिल रहा है।
इस होटल की सबसे खास बात यह भी है, इसमें लगे हुए ऑलिव के पेड़ 100 साल पुराने। यह होटल 11 हजार वर्गफीट में बना है।