साल में एक बार ही दिखता है ऐसा खूबसूरत नजारा, टूरिस्ट बेसब्री से करते है इंतजार; घूमने के लिए अभी आ चूका है सही समय

मां नर्मदा का आशीर्वाद लिए चारों ओर पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों से घिरा जबलपुर की प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी का मनमोह लेता है। प्रकृति की गोद में बसा यह शहर टूरिज्म के लिए काफी पॉपुलर है।

यहाँ कई ऐसी जगहें है जहाँ सालों भर टूरिस्ट का आना जाना लगा रहता है, लेकिन जबलपुर में कुछ ऐसी भी जगहें है जहाँ जाने के लिए टूरिस्ट हर साल मानसून का इंतजार करते है।

ऐसी ही जगहों में एक नाम है खंदारी झील (Khandari लेक)। यह झील एक सुंदर जलाशय है जो कि बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। डुमना नेचर पार्क के भीतर स्थित यह झील मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है।


बारिश के दिनों में जब यह लेक भर जाता है तो इसका पानी ओवरफ्लो होता है और इसी ओवरफ्लो का इंतजार लोग बेसब्री से करते है, ओवरफ्लो के बाद यहाँ का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है और लोग इस ओवरफ्लो के पानी में आनंद लेने के लिए पहुंचते है।

जंगल के बीच स्थित है झील

इस झील के चारों तरफ आपको पेड़ पौधे देखने के लिए मिल जाते हैं। यह झील जंगल के बीच में स्थित है। इस झील में अगर आप घूमने के लिए जाएंगे, तो आपको मगरमच्छ भी देखने के लिए मिलते हैं।

इस झील में मगरमच्छ भी रहते है इसलिए इस झील में उतरने के लिए मना किया जाता है। यहां पर जगह जगह पर आपको बोर्ड लगे हुए देखने के लिए मिल जाएंगे, जिसमें सावधानी लिखी रहती है, कि झील में उतरना माना है और नहाना मना। हालाँकि ओवरफ्लो के पानी में लोग नहाने का भी लुफ्त उठाते है।

मानसून में अलग ही नजारा

बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है और खंदारी झील पूरी तरह से पानी से लबालब भरी हुई रहती है। यहां पर अगर ज्यादा बरसात होती है, तो झील का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। जिससे यहां पर बहुत ही सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है। यहां पर बरसात के समय झरने का पानी बहुत तेजी से गिरता है। इस झरने को खंदारी झरना (Khandari Falls) कहते हैं।

यहां पर बरसात के समय आकर आप झरने का लुफ्त भी उठा सकते हैं। वैसे यह झरना हमेशा देखने के लिए नहीं मिलता है। कभी कभार ही इस झरने के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। आप खंदारी झील में घूमने के लिए अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

कैसे पहुंचे खंदारी झील

डुमना नेचर पार्क जबलपुर हवाई अड्डा रोड पर ही स्थित है। मुख्य शहर से इसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर है। जहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park) के बाहर ही पार्किंग बनी हुई है, जहां पर आप अपना वाहन खड़े कर सकते हैं।