मात्र 15 मिनट में देहरादून से मसूरी पहुंचाएगा यह दुनिया का सबसे बड़ा रोपवे! जानिए पूरी जानकारी

-Mussoorie-Ropeway-

India’s longest ropeway : भारत में बहुत सारी घूमने की जगहे हैं। अक्सर हम जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं तो हम सोचते हैं की एक साथ हम एक दो आसपास की जगहे भी घूम ले। लेकिन कभी कभी ट्रैवेलिंग में लगने वाले टाइम को लेकर हम लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं।

उत्तराखंड में बहुत सी घूमने की जगहे , जिनकी दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में हम जब भी देहरादून जाते हैं तो मसूरी जाने का नहीं सोचे ऐसा तो हो नहीं सकता, पर ट्रैवेलिंग में लगने समय को लेकर हम झिझक जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं की यह दूरी अब महज 15 मिनट की रह जाएगी।

जी हाँ  देश को जल्द ही सबसे बड़ा रोपवे मिल जाएगा। इस रोपवे को देहरादून में बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके बनने के बाद आप उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत जगह मसूरी तक यात्रा कर पाएंगे। यानी रोपवे की मदद से आप मात्र 15 मिनट में यात्रा कर पाएंगे। आइये जानते हैं इस रोपवे के बारे में डिटेल्स से

रोपवे से जुड़ी ख़ास बात

बस या पर्सनल कैब के जरिए देहरादून से मसूरी जाने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस रोपवे के जरिए- आप मात्र 15 मिनट में मसूरी पहुंच जाएंगे। 5.5 किमी से लंबी दूरी वाला यह रोपवे, भारत का सबसे बड़ा रोपवे कहलाएगा। देहरादून से मसूरी के बीच दूरी- लगभग 33 किमी है।

https://www.instagram.com/p/CyTCcQkPnXv/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इस रोपवे की लागत लगभग 300 करोड़ बताई जा रही है। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2026 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई गई है। यह रोपवे मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया जाएगा।

क्या होगी रोपवे की खासियत

ऐसा पहली बार होने वाला है, जब भारत में किसी रोपवे 10 सीटर केबिन बनाएं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुरूआत में इन केबिन द्वारा एक घंटे में 1000 यात्री अलग-अलग केबिन में बैठकर मसूरी जा पाएंगे।इस रोपवे को मौसम के अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि यह हर मौसम चल सके। इस रोपवे के दरवाजे स्वचालित होंगे। इसका अर्थ है कि दरवाजे स्वयं खुलेंगे और स्वयं बंद होंगे।

इस रोपवे के बनने का फायदा

अगर यह रोपवे बनता है, तो देहरादून और मसूरी को सबसे अधिक फायदा होगा। क्योंकि इससे राज्य की इनकम में बढ़ोतरी होगी और रोजगार भी बढ़ेगा। क्योंकि हर साल यहां ट्रैवल के लिए लाखों लोग आते हैं। इस रोपवे के बनने से देहरादून और मसूरी में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही समय की भी बचत होगी।