भारत के इन जायके के कायल हो रहे है विदेशी सैलानी! जानिए क्या है विदेशी लोगों का सबसे पसंदीदा पकवान

Indian Food : खाने पीने का शौक हम सभी को होता है। इस मामले में भारत एक ऐसा देश है जिसमे खाने की आपको हजारो वैराइटी देखने को मिल जायेगी। भारत के हर राज्य का अलग और ख़ास व्यंजन है। भारत के हर राज्य में अलग अलग पकवान खाये जाते हैं। जैसे महाराष्ट्र में पाँव भाजी पूरनपोली, पंजाब में सरसो का साग वही राजस्थान की दाल बाटी चूरमा बहुत फेमस है।
भारत विविधताओं का देश है। यहां उत्तर से दक्षिण भारत तक अलग अलग तरह के कई पकवान का स्वाद मिल जाएगा। इडली-डोसा से पाव भाजी-वड़ा पाव तक राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन यहां उपलब्ध होते हैं, जो विदेशियों को भी काफी पसंद हैं। विदेशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों या विदेशी मेहमानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देसी पकवान और स्नैक्स का स्वाद चखाते भी देखा गया।
गोलगप्पे
गोलगप्पे या पानी पुरी भारत का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे पुचका या पानी के बताशे भी कहा जाता है। इसमें एक गोल कुरकुरा आटे का बना बाॅल होता है, जिसमें छोटा सा छेद करके मसाला, आलू या मटर भरी जाती है और चटपटे या कई तरह के स्वाद वाले पानी को भरा जाता है।
इसका स्वाद तीखा, मीठा या खट्टा हो सकता है। कई विदेशी मेहमानों को प्रधानमंत्री मोदी ने गोलगप्पे खिलाएं हैं और भारतीय व्यंजन के स्वाद से अवगत कराया है।
View this post on Instagram
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन एक प्रसिद्ध और पसंदीदा भारतीय मिठाई है, जो छोटे से लेकर कई बड़े उत्सवों में परोसी जाती है। इसका स्वाद मीठा, मुलायम और चाशनी से परिपूर्ण होता है।
यह घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और बाजार में लगभग हर मिठाई की दुकान पर उपलब्ध होता है। भारतीयों के साथ ही विदेशियों को भी देसी मिठाइयों में गुलाब जामुन काफी पसंद है।
View this post on Instagram
डोसा
दक्षिण भारतीय व्यंजन डोसा पूरे भारत में मशहूर है। शाकाहारी भोजन में शामिल डोसा स्वादिष्ट के साथ ही पौष्टिक भी होता है। दाल और चावल के आटे से तैयार इस डिश में आलू, पनीर या सब्जियों से स्टफ्ड किया जाता है और सांभर व चटनी के साथ परोसा जाता है।यह व्यंजन बहुत अधिक मसालेदार या तीखा नहीं होता, इस कारण विदेशी पौष्टिक और स्वादिष्ट डोसा को खाना पसंद करते हैं।