holidays in november

जानिए कितने दिन की हैं दिवाली, छठ और फेस्टिवल सीजन में छुट्टिया, अपने परिवार के साथ बनाए घूमने का प्लान

Holiday In November : जैसा की हम सब जानते हैं की नवंबर त्योहारों का महीना है। इस महीने कई बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं। नवंबर का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव के साथ साथ त्यौहार का सीजन भी शुरू हो जाता है। इस महीने में आने वाला सबसे पहला फेस्टिवल करवा चौथ होता है। करवा चौथ के बाद पांच दिवसीय दीपावली का पावन पर्व है। साथ ही छठ पूजा और गुरु नानक जयंती है।

ऐसे में राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण नवंबर के महीने में कई अवकाश मिल रहे हैं। बैंक समेत कई दफ्तर इस मौके पर बंद रहेंगे। लंबे समय से छुट्टियों का इंतजार है, तो यह महीना आपके लिए एक अच्छा मौका है। नवंबर माह में मिल रही छुट्टियों का आप फायदा उठा सकते हैं और परिवार व दोस्तों संग अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

नवंबर महीने की छुट्टियों पर घूमने की इच्छा है तो कब कितनी छुट्टियां मिल रही हैं, ये जान लें ताकि सफर की योजना छुट्टियों के मुताबिक बना सकें। त्योहारों पर मिल रही छुट्टियों के साथ ही इस महीने मिलने वाले लॉन्ग वीकेंड के बारे में भी जान लें।

नवंबर महीने में होंगी कितनी छुट्टियां ?

नवंबर महीने में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य स्पेसिफिक हैं। शुरुआत दिवाली की छुट्टी से होगी। दिवाली 12 नवंबर को है, इस दिन रविवार है। 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इस तरह आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 11 से 13 नवंबर तक अवकाश है।

इस महीने आपको दो वीकेंड कॉम्बो मिल रहे हैं। 20 नवंबर को छठ की छुट्टी है। इसके पहले शनिवार और रविवार का वीकेंड भी मिल रहा है। 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। छुट्टी के लिहाज से 25, 26 और 27 नवंबर को लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है।

नवंबर छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है

1 नवंबर 2023 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, शिमला, इंफाल)
5 नवंबर 2023 – रविवार
10 नवंबर 2023 – वंगाला महोत्सव (शिलांग)
11 नवंबर 2023 – दूसरा शनिवार
12 नवंबर 2023 – रविवार
13 नवंबर 2023 – गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली (अगरतला, गंगटोक, देहरादून, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, जयपुर)
14 नवंबर 2023 – दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु)
15 नवंबर 2023 – भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चाकौबा/भ्रातृ द्वितीया (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ शिमला)

19 नवंबर 2023 – रविवार
20 नवंबर 2023 – छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना, रांची)
23 नवंबर 2023 – सेंग कुत्सनेम/इगास-बग्वाल (देहरादून, शिलांग)
25 नवंबर 2023 – चौथा शनिवार
26  नवंबर 2023 – रविवार
27 नवंबर 2023 – गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल,बेलापुर, भोपाल,भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद – तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)
30 नवंबर 2023 – कनकदास जयंती (बेंगलुरु)