कोई भी यात्री चाहे वह भारतीय हो या फिर विदेशी, घूमने के लिए अपना समय हिल स्टेशनों पर ही बिताना चाहता है। क्योंकि किसी भी हिल स्टेशन की खूबसूरती और वहाँ के खूबसूरत नजारों को देख उनके रोजमर्रा की थकान कम जरुर हो जाती है। इसी वजह से जब भी पर्यटकों को मौका मिलता है तो वह उत्तराखंड और हिमाचल के हिल स्टेशनों पर घूमने निकल जाता है।
आज हम आपको ऐसे ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खूबसूरत हिल स्टेशन के बारें में बताने जा रहे हैं, जो चंडीगढ़ के बेहद नजदीकी में स्थित हैं। आप अपनी छुट्टियों के साथ साथ वीकएंड में भी इन नजदीकी हिल स्टेशनों की ट्रिप आराम से बना सकते हैं।
यह खूबसूरत हिल स्टेशन चंडीगढ़ के बेहद करीब होने के चलते, आप यहां की सैर आराम से कर सकते हैं। इन हिल स्टेशनों में घूमने के लिए मुख्यतः मोरनी हिल्स है, जो रियाणा के पंचकुला में मौजूद है। इसके अलावा आप बड़ोग और नालागढ़ के करीबी खूबसूरत हिल स्टेशनों में भी घूम सकते हैं।
चंडीगढ़ के बेहद नजदीकी खूबसूरत हिल स्टेशन
मोरनी हिल स्टेशन
मोरनी हिल्स में आपको बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहां आपको कई तरह के एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी करने को मिल जाएगी। आप यहां बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
आप यहां अपनी छुट्टियाँ परिवार और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। यहां घूमने के लिए झीलें, मोरनी किला, टिक्कर ताल हैं। मोरनी हिल स्टेशन में आप चारों ओर फैले बादलों को एंजॉय कर सकते हैं जो कि यह दृश्य यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। चंडीगढ़ से मोरनी हिल स्टेशन की दूरी मात्र 41 किलोमीटर है।
नालागढ़
चंडीगढ़ से नालागढ़ की मात्र दूरी 47 किलोमीटर है। नालागढ़ एक बेहद खूबसूरत हरी भरी घाटियौं में स्थित है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र में आता है। जो कि यह हिल स्टेशन हिमाचल के सोलन जिले में आता है। यहाँ का सूर्यास्त का दृश्य हर किसी के मन को मोह लेने वाला होता है।
यहां आपको ट्रैकिंग, कैम्पिंग जैसी कई तरह की एक्टिविटीज कर सकते हैं। छुट्टियों में आप यहाँ अपनी फॅमिली या दोस्तों को घुमाने ला सकते हैं।
बड़ोग
चंडीगढ़ से बड़ोग की दूरी मात्र 60 किलोमीटर है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन शिमला और कालका हाईवे के मध्य मौजूद है। टेक्सी द्वारा चंडीगढ़ से बड़ोग दो घंटे में पहुंचा जा सकता है।
आप यहाँ हरी भरी वादियों के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। मानसून के बाद यहां की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।
जो कि यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ के चारों ओर फैले बादल किसी जन्नत से कम नहीं लगते है। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।
कसौली हिल स्टेशन
कसौली पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखा जाने वाला हिल स्टेशन है। चंडीगढ़ से कसौली की मात्र दूरी 60 किलोमीटर है। यहां की हरियाली और कुदरती खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।
इसके अलावा आप यहां खूबसूरत मॉल रोड पर घूम कर यहाँ के लोकल खान पान का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। आप यहां अपनी छुट्टियाँ में फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।