Haunted Village In India : राजस्थान का यह गाँव है देश का सबसे डरावना गांव, जानिए क्या है इससे जुड़ा रहस्य
Haunted Village In India: आपने दुनिया में बहुत सारी हॉन्टेड जगहों के बारे में सुना होगा। दुनियाभर में बहुत सी जगहें हैं जहां कुछ भयानक घटनाएं दर्ज हुई हैं। ऐसी जगहों को शापित माना जाता है।
इसी तरह राजस्थान के जैसलमेर से करीब 20 किलोमीटर दूर कुलधरा नामक एक गांव को भी शापित माना जाता है। कहा जाता है इस गांव के सभी लोग अपने घर छोड़कर वहां से चले गए थे।यहां के लोगों का मानना है कि इस गांव में भूतों का बसेरा है, जिसकी वजह से आए दिन अजीबो गरीब घटनाएं होती रहती थी।
इसके अलावा अन्य लोग इस गांव में जाना भी पसंद नहीं करते हैं। इस गांव में कुछ पुराने मकान बने हैं जो अब खंडहर बन चुके हैं। इस गांव को देश के हॉन्टेड प्लेस में गिना जाता है, जहां करीब 200 साल पहले लोगों ने रातों रात घर छोड़कर गांव खाली कर दिया था।
आखिर क्यों गांव छोड़कर चले गए लोग
इस गाँव के बारे में कहा जाता है कि इस गांव के दीवान सालिम सिंह को एक ब्राह्मण की पुत्री पसंद आ गई थी, जिसके बाद सालिम सिंह ने ब्राह्मण कन्या से विवाह का प्रस्ताव दिया। लेकिन लेकिन पालीवाल ब्राह्मणों ने सालिम के प्रस्ताव ठुकरा दिया।
ऐसे में दीवान की क्रूरता व जुल्म बढ़ने लगे। इससे परेशान होकर कुलधरा गांव के लोग यहां से पलायन करने लगे।पालीवाल ब्राह्मणों ने कुलधरा गांव को 1291 में बसाया था, जो उस समय पूरी तरह समृद्ध था। यहां अधिकतर लोग ब्राह्मणों से मिलते थे।
यहां की भूमी कृषि, पशुपालन और व्यापार के लिए भी काफी अच्छी थी। हालांकि इस शादी के मामले के बाद हुए घटनाक्रम की वजह से गांव के सभी लोग घर छोड़कर चले गए। इसने एकाएक गांव को उसकी समृद्धि से वंचित कर दिया था।
अब इस गांव में केवल जर्जर मकान और खंडहरों के बीच एक पुनर्निर्मित मंदिर बचा है। इस गांव में आप केवल सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक ही घूम सकते हैं। इस जगह को भूतिया माना जाता है, इसलिए यहां सूर्यास्त के बाद द्वार बंद कर दिए जाते हैं। अब इस जगह को घूमने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। हालांकि यहां पर रात को आना मना है।
जैसलमेर में घूमने की जगहे
इसके अलावा जैसलमेर में बहुत सी घूमने की जगहे हैं। आपको यहां पर राजस्थान की संस्कृति और परम्परा की झलक देखने को मिलेगी। आप भी यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।