Haunted Places in Delhi : ये है दिल्ली की सबसे डरावनी जगहें, जाने से पहले दो बार ज़रूर सोचे

haunted places of delhi

Haunted Places in Delhi : हम अपने दोस्तों के साथ पैरानॉर्मल कहानी की खूब बाते करते हैं। लेकिन हम अक्सर उन बातों को नहीं मानना चाहते जिसे हमने खुद देखा या महसूस न किया हो। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह बहुत थ्रिलिंग हो सकता है।

ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोगों ने ऐसी पैरानॉर्मल घटनाओं को महसूस किया है। जानिए दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जिनके साथ कई पैरानॉर्मल कहानियां जुड़ी हुई हैं।

अग्रसेन की बावली

खूबसूरत आर्किटेक्चर की मिसाल इस बावली से कई भूतिया कहानियां भी जुड़ी हुई हैं। तीन मालों में बंटे इस स्टेप वेल के सबसे निचले हिस्से में काले रंग का पानी भरा है, जिसके ऊपर लोहे के रॉड लगे हुए हैं। इसका कारण यह माना जाता है कि कई लोगों ने इस पानी में कूद कर अपनी जान दे दी थी।

ऐसा कहा जाता है कि भूतिया शक्तियों के प्रभाव से लोग इस पानी को देखकर हिप्नोटाइज होकर इस पानी में सुसाइड कर लेते थे। इसी कारण से सूरज डूबने के बाद यहां एंट्री मना है। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो सुबह 7 से शाम 6 बजे तक यहां घूम सकते हैं।

मलचा महल

जंगलों के बीच मौजूद इस महल के बारे में कहानी काफी मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि यहां बेगम विलायत और उनके बच्चे रहते थे, लेकिन 1993 में बेगम विलायत ने खुदकुशी कर ली थी और 2017 में बेगम के बेटे प्रिंस रजा मृत मिले थे।

जिसके बाद से यह जगह हॉन्टेड जगहों में से एक मानी जाने लगी। ऐसा कहा जाता है कि यहां बेगम विलायत की रूह आज भी भटकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eagle🦅 (@lofi_capture)

भूली भटियारी का महल

यह जगह सेन्ट्रल रिजर्व फॉरेस्ट में है। इस जगह को दिल्ली के सबसे भूतिया जगहों में मन जाता है। मचला महल की तरह ही फिरोज शाह तुगलक ने यह शिकारगाह बनाया था।

इस जगह से जुड़ी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं, जिनमें से एक है कि भटियारी जाति की एक महिला रास्ता भटक कर यहां आ गई थी, जिसके बाद उसने यहां रहना शुरू कर दिया था और यहीं उसकी मृत्यु हुई थी।

जिसके बाद से यहां उसकी आत्मा भटकती है। यहां शाम के बाद जाना मना है। लेकिन दिन के समय आप इस जगह की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।

फिरोज शाह कोटला किला

फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाया गया यह किला आज दिल्ली के सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक है। इस जगह के साथ कहानी जुड़ी है कि यहां जिन्नों का बसेरा है और जो लोग इन बातों पर विश्वास करते हैं, वे यहां आकर जिन्न से अपनी प्रॉब्लम का समाधान मांगने के लिए चिट्ठी छोड़कर जाते हैं।