Free Food in Delhi: दिल्ली में घूमते हुए उठाए फ्री में अच्छे खाने का लुफ्त, जानिए इन जगहों के बारे में

Free Food in Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली को पूरी दुनिया में कौन नहीं जानता है। देश भर में अपनी अनोखी संस्कृति और ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। दिल्ली में बहुत सी बेहतरीन जगहें हैं।
दिल्ली के खाने का जायका पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसलिए यहां पर लोग घूमने-फिरने के साथ-साथ लजीज और स्वादिस्ट व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए भी आते हैं।
दिल्ली के हर कोने में खाने-पीने को लेकर ऐसी कई जगहें मिल जाएगी, जो स्वाद के मामले में हैदराबाद या लखनऊ को भी पीछे छोड़ देती हैं। हालांकि, इन जगहों पर फूड कई बार महंगे भी होते हैं।
लेकिन आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमे फिरने के साथ फ्री में खाना भी खा सकते हैं
https://www.instagram.com/p/CyXzKHiyi92/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
गुरुद्वारा बंगला साहिब
दिल्ली में घूमने के साथ आप बंगला साहिब में फ्री में खाना खा सकते हैं। दिल्ली के राजीव चौक के पास स्थित यह गुरुद्वारा मुफ्त में खाना खिलाने के लिए जाना जाता है।गुरुद्वारा बंगला साहिब में हर दिन हजारों लोगों फ्री में खाना खिलाया जाता है।
यहां रोटी, सब्जी के अलावा चावल और मिष्ठान भी मिलता है। इतना ही नहीं यहां सिर्फ फ्री में खाना ही नहीं मिलता है, बल्कि आप यहां फ्री में रात भर के लिए ठहर भी सकते हैं।
गुरुद्वारा शीश गंज साहिब
पुरानी दिल्ली खाने पीने के मांमले में खासतौर पर बहुत फेमस है। पुरानी दिल्ली का नाम सुनते ही मन में सबसे पहले खाने-पीने का विचार ही आता है। पुरानी दिल्ली की लगभग हर गली एक से एक बेहतरीन और लजीज पकवानों के लिए जाना जाता है।
अगर आप पुरानी दिल्ली में घूमने के साथ-साथ फ्री में खाना खाना चाहते हैं, तो फिर आपको गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पहुंच जाना चाहिए। गुरुद्वारा में सुबह और शाम को हजारों लोगों को फ्री में खाना खिलाया जाता है। यहां आप रोटी, सब्जी के अलावा चावल और मिष्ठान खा सकते हैं।
छतरपुर मंदिर
दिल्ली में स्थित सबसे पवित्र और प्रसिद्ध मंदिर का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट में छतरपुर मंदिर का नाम जरूर शामिल रहता है। छतरपुर मंदिर विश्व भर में कई पवित्र मूर्तियों के लिए जाना जाता है। नवरात्रि में तो हर दिन लाखों भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप छतरपुर मंदिर घूमने या दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो यहां भी आप फ्री में खाना खा सकते हैं। कहा जाता है कि छतरपुर मंदिर में बड़े पैमाने पर भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें लाखों लोग फ्री में खाना खाते हैं।