जानिए आखिर क्यों गणेशजी के इस मंदिर में बनता है उल्टा स्वास्तिक, टीम इंडिया के खिलाड़ी भी पहुंचे है दर्शन करने

Khajrana-Ganesh-Temple

Khajrana Ganesh Mandir  : भारत एक धार्मिक नगरी है यहां बहुत से देवी देवताओ की पूजा की जाती है। जिनमे गणेश की का स्थान सर्वप्रथम माना गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं गणेश जी के ऐसे मंदिर के बारे में जहां पर भक्तो की मांगी हुई सारी दुआएं पूरी होती है। चाहे संतान की कामना हो या धन की ख्वाहिश, नौकरी की जरूरत हो गणेश जी महाराज  भक्तो की सारी मनोकामनाओ को पूरा करते हैं।

 

लेकिन अपनी इच्छा पूरी के लिए भक्तो को सबसे पहले मंदिर की दिवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाना पड़ता है। भगवन गणेश का यह चमत्कारी मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित है। इस मंदिर को खजराना गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है। आइये जानते है इस मंदिर से जुडी कुछ खास बातों के बारे में

क्यों है खास खजराना गणेश मंदिर

यूँ तो मध्य प्रदेश में बहुत से प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनमें भगवान गणेश का खजराना मंदिर भक्तो में काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति को साक्षत गणेश भगवन माना जाता है। भक्तो में यह मान्यता है की यह मंदिर काफी चमत्कारी है और भक्तों की मनोकामनाओं को जरूर पूरी करते हैं। बुधावर को इस मंदिर में गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भक्त यहां भगवान गणेश को विशेष तौर पर लड्डू चढ़ाते हैं और अपनी मनोकामनाएं उन्हें बताते हैं।

 

उल्टा सवास्तिक बनाने का कारण

भक्त भगवन से अपनी मनोकामना पूरी करवाने के लिए खजराना मंदिर में भगवान गणेशजी के मंदिर के पीछे दीवार यानी गणेशजी की पीठ पर लोग उल्टा स्वास्तिक चिह्न बनाते हैं। ऐसा कहा जाता है की जब उनकी मन्नतें पूरी हो जाती हैं तो वापस इस मंदिर में आकर सीधा स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर जाते हैं। पिछले कई सालों से यह मान्यता चली आ रही है। इसके अलावा भक्त इस मंदिर की 3 परिक्रमा लगाते है और इसकी दीवार पर  धागा बांधते हैं। कहा जाता है ऐसा करने से भी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

टीम इंडिया ले खिलाड़ी भी आते है मन्नत मांगने

इस मंदिर की लोकप्रियता इतनी है की यहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ी भी भगवन गणेश के दर्शन करने और मनोकामना मांगने आते हैं। कहा जाता है की भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी खरजाना गणेश को टीम का सुपर सिलेक्टर मानते हैं। टीम इंडिया का कोई भी सदस्य अगर इंदौर आता है, तो वह खरजाना गणेश मंदिर में बाप्पा के आर्शिवाद लेने जरूर जाता है।