इन सर्दियों में इन ख़ास जगहों पर घूमने का ज़रूर बनाए प्लान, जन्नत के नज़ारो के होंगे दीदार

Tourist Destinations For Winter: उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आने लगा है। नवंबर दिसम्बर के महीनो में यहां पर सर्दी की शुरुआत हो जाती है। दिवाली के बाद मौसम तेजी से ठंडा होने लगता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में घूमने फिरने का मजा ही अलग होता है।
इस मौसम में कई जगहों पर सर्दियों में बर्फबारी शुरू हो जाती है और लोग इसका जमकर लुत्फ उठाते हैं। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सर्दियों के मौसम में आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में
View this post on Instagram
गुलमर्ग
कश्मीर को कौन नहीं जानता है। हर कोई एक ना एक बार कश्मीर जरूर घूमना चाहता है। कश्मीर इतना खूबसूरत है की इसको धरती का स्वर्ग कहा जाता है। क्योंकि यहां की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सर्दियों में मौसम में जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है। इस केंद्रशासित प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में गुलमर्ग का नाम पहले नंबर पर आता है। गुलमर्ग हर मौसम में बेहद आकर्षक रहता है, लेकिन सर्दियों में यहां के नजारे आपको दीवाना बना देंगे। पहाड़ों पर बसा यह शहर सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है और यहां की झीलें जम जाती हैं। ऐसे में आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।
View this post on Instagram
शिमला
भारत की खूबसूरत जगहों का जिक्र हो और हिमाचल प्रदेश का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सर्दियों में सैलानियों के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। बर्फबारी का आनंद लेने वाले लोगों के लिए शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां आप मॉल रोड पर सर्दियों में मनमोहक नजारे देखते हुए गर्म चाय की चुस्कियां ले सकते हैं। यहां की आइस स्केटिंग काफी प्रसिद्ध है।
View this post on Instagram
औली
यह एक बेहद खूबसूरत जगह है जो की उत्तराखंड में स्थित है। पहाड़ों पर बसी इस जगह से आप नंदा देवी, नीलकंठ और अन्य बर्फ से ढ़के पर्वतों की शानदार चोटियां देख सकते हैं। इस जगह को अपनी बर्फबारी के लिए जाना जाता है। सर्दियों में इस स्थान पर जाने से आपको ऐसा लगेगा, जैसे सफेद स्वर्ग में आ गए हों, यहां का पूरा नजारा बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ होता है।बर्फबारी का आनंद लेने वाले लोगों और रोमांचक एक्टिविटीज के शौकीन सर्दियों में औली का रुख कर सकते हैं। यहां पर बर्फ़बारी नहीं होने पर कृत्रिम बर्फ़बारी करके पर्यटकों का मन लुभाया जाता है।