यह है भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन, जो कभी हुआ करता था डाकुओ का अड्डा

Dehradun Hill Station: आज तक आपने बहुत से हिल स्टेशन घूमे होंगे, लेकिन आज हम आपको जिस हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको ब्रिटिशर्स के जमाने में डाकुओं का शहर कहा जाता था।
यह कोई दूसरा शहर नहीं बल्कि देहरादून ही है। यहां के रॉबर केव में डाकू सुल्ताना और मानसिंह डकैती करके छिपा करते थे। अब यह जगह देहरादून का मशहूर पर्यटन स्थल है।
देहरादून अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है। यह उत्तराखंड का सबसे अच्छा हिल स्टेशन माना जाता है। यह शहर अपने धार्मिक आकर्षण, प्राकृतिक सुंदरता और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए ही पर्यटकों का फेवरेट है। यहां घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं , जो लोग को आकर्षित करती हैं।
इनमें से एक है रॉबर्स केव। इस केव को गुच्चुपानी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक छोटी सी गुफा है, जिसमें से जलधारा बहती है। यह जगह देहरादून से करीब 8 किमी की दूरी पर स्थित है। आइए आज हम आपको इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं
डाकुओं का डेरा
View this post on Instagram
ब्रिटिशर्स ने दिया था नाम
रॉबर्स यानी चोर होता है, इसलिए अंग्रेजों ने इस गुफा को रॉबर्स केव नाम दिया था। यह गुफा 650 मीटर लंबी है। इस गुफा से आज भी पानी की धाराएं बहती हैं, इसलिए बरसात के समय यहां जाना बड़ा रिस्की होता है।
कहते हैं कि यहां का गंधक युक्त पानी से पुराने से पुराना चर्म रोग भी ठीक हो जाता है। इस पानी में ऐसा क्या है, आज तक कोई नहीं बता पाया। लेकिन यह पानी उन लोगों के लिए किसी दवा से कम नहीं है, जो त्वचा से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। तो अगली बार आप जब भी देहरादून घूमने आएं, डाकुओं की यह गुफा जरूर देखें।